ब्रेकिंग
West Bengal Politics: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बवाल, केसी वेण... Punjab AAP Campaign: सीएम भगवंत मान ने जारी किया AAP का चुनावी पैम्फलेट; रविवार से शुरू होगा घर-घर प... Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्...
छत्तीसगढ़

रायपुर का पारा 35 डिग्री पार

रायपुर । मार्च का पहला हफ्ता खत्म हो गया है और गर्मी बढ़ते जा रही है। मंगलवार को राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री पार हो गया। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। हालांकि न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। मौसम विभाग का कहना है कि मार्च तीसरे-चौथे हफ्ते में तो तापमान में और बढ़ोतरी होगी। मार्च के आखिरी हफ्ते में तो अधिकतम तापमान 40डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

मंगलवार को प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहा। दोपहर की तेज धूप की चुभन अब बढ़ गई है और रात की ठंड भी करीब-करीब खत्म हो गई है। मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान एआरजी बलरामपुर में 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इस वर्ष पूरे फरवरी माह तक ठंड काफी अच्छी पड़ी। इसके चलते ही गर्म कपड़ों का कारोबार बी पिछले वर्षों की तुलना में 25 फीसद रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस वर्ष गर्मी भी ज्यादा पड़ेगी।

Related Articles

Back to top button