ब्रेकिंग
सावन के दूसरे सोमवार पर धमतरी से बलरामपुर तक गूंजे 'हर-हर महादेव', 36 वर्षों से जारी कांवड़ यात्रा म... सावन के दूसरे सोमवार पर बैकुंठपुर के प्रेमाशंकर महादेव मंदिर में उमड़े भक्त, जानें 105 साल पुरानी यह... छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम: सीएम विष्णुदेव साय ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए ₹5 करोड़, हिमंत बिस्वा सरम... पातड़ां पुलिस को नशा विरोधी मुहिम में बड़ी सफलता: नया बस स्टैंड के पास 1 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ... गुरदासपुर में मोटरसाइकिल चोरी का पर्दाफाश: बबरी बाईपास से चुराई बाइक के साथ आरोपी अमरजीत सिंह गिरफ्त... गुरदासपुर के वड़ैच पार्क जी.टी. रोड पर भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की म... ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भीषण सड़क हादसा, बटाला के 36 वर्षीय स्नेह पाल सिंह की दर्दनाक मौत गुरदासपुर: चाचा को बचाने गए युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, इमरजेंसी के बाहर भी चली रंजिश; पुलिस जा... लुधियाना में 4 दिन में सुलझी चादर में लिपटे शव की गुत्थी: नशे में बहस के बाद ईंट से की थी ऋतिक की हत... लुधियाना में दर्दनाक हादसा: सूआ रोड पर तेज रफ्तार मैक्स ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, 20 वर्षीय ढाबा...
छत्तीसगढ़

परीक्षा शुल्क माफी के फैसले का युवाओं ने किया स्वागत, प्रदेश सरकार का जताया आभार…

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट प्रस्तुत करते हुए प्रदेश के युवाओं को बड़ी राहत दी है. स्थानीय युवाओं के लिए व्यापम और पीएससी की परीक्षा फीस खत्म कर दिया है. इस फैसले का युवाओं ने स्वागत करते हुए प्रदेश सरकार का आभार जताया है.

डीएड बीएड संघ के प्रदेश अध्यक्ष दाऊद खान ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह सराहनीय फैसला है. इससे बेरोज़गार युवाओं को बड़ी राहत मिलेगी. इस कदम के लिए संघ हमार कका का आभार प्रकट करते हैं. साथ ही जो आरोप लगते आए हैं कि परीक्षा के नाम पर पीएसी और व्यापम मोटी रक़म कमाते हैं, उसका जवाब है.

राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता नितेश साहू ने कहा कि इस फ़ैसले का दूरगामी परिणाम देखने को मिलेगा. फ़ैसला स्वागतयोग्य है. आर्थिक तंगी में दबे बेरोजगारों के लिए रास्ता खुला है. फार्म भरने के लिए पैसे का बाधा नहीं होगा.

Related Articles

Back to top button