ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
मनोरंजन

अभिनेता अपारशक्ति खुराना होस्ट करेंगे ‘क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स 2022’

अभिनेता अपारशक्ति खुराना 10 मार्च 2022 को होने  ‘क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स’ समारोह को होस्ट करने जा रहे है | अपारशक्ति को उनकी फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया, लुका छुपी और स्त्री में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए जाना जाता है।

अवॉर्ड नाइट को होस्ट करने के बारे में बात करते हुए अपारशक्ति खुराना कहते है कि  ” हमारे इंडस्ट्री के प्रतिभाशाली कलाकार और तकनीशियन कॉन्टेंट को एकदम शानदार रूप बदल के रख देते है।  ‘क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स’ एक प्रतिष्ठित संस्था है जो इतने सारे लोगों की प्रतिभा और कड़ी मेहनत को पहचानती है। इस तरह के समारोह की मेजबानी करने का मौका दिया जाना मेरे लिए बहुत ही सम्मान की बात है। मैं दर्शकों का मनोरंजन करने और कला और कलाकारों के जश्न शामिल होने के लिए उत्सुक हूं।”

विस्टास मीडिया कैपिटल के सहयोग से फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड और मोशन कंटेंट ग्रुप द्वारा आयोजित ‘क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स’ पिछले वर्ष बनाई गई कुछ 23 श्रेणियों में बेस्ट भारतीय वेब सीरीज , शॉर्ट  फिल्मों और फीचर फिल्मों को सम्मानित करेगा । इसके लिए हाल ही में नॉमिनेशन की घोषणा की गई थी। अविश्वसनीय प्रदर्शन, मनोरंजन और बहुत कुछ देखने को मिलेगा इस अद्भुत ‘क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स 2022’ की रात में और यह सभी नामांकित व्यक्तियों के लिए उत्सव से भरी हुई एक खुशी की रात है।

Related Articles

Back to top button