ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
मध्यप्रदेश

लूट की रिपोर्ट लिखवाने आई दिव्यांग वृद्धा से हेड कांस्टेबल ने की अभद्रता

आयोग ने कहा- एसपी खण्डवा तीन सप्ताह में दें जवाब

खण्डवा   जिले के कोतवाली थाने में एक हेड कांस्टेबल ने लूट की रिपोर्ट लिखवाने आई एक दिव्यांग वृद्धा से अभद्रता करते हुए उसे थाने से भगा दिया। महिला की गलती सिर्फ इतनी थी, कि वह लुटेरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने कोतवाली थाने पहुंचीं, जबकि वरिष्ठ अफसर लगातार अधीनस्थों को पीड़ितों से अच्छे व्यवहार की बात कर रहे हैं। इधर हेड कांस्टेबल के बर्ताव को लेकर टीआई से लेकर एसपी खण्डवा ने भी मामले को गंभीरता से लिया। तीन माह पहले डीआईजी ने थाना स्टाॅफ से कहा था कि पीड़ितों के साथ अच्छा व्यवहार रखें। बीते सोमवार को महाराष्ट्र के भण्डारा जिला के वाही गांव में रहने वाली वृद्धा श्रीमती मन्दा पत्नी रविन्द्र अपनी बेटी काजल व दो नातिन के साथ बैग चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली थाने पहुंची। कुछ ही देर हुई थी, कि थाने में विवाद होने की आवाजें आने लगीं। श्रीमती मन्दा और हेड कांस्टेबल भगवान महाजन के बीच झड़प हो रही थी। श्रीमती मन्दा अपनी बेटी और बच्चे के साथ थाने के बाहर जमीन बैठ गई। श्रीमती मन्दा का आरोप है कि पुलिसवाले (महाजन) ने गाली-गलोज कर मुझे थाने से भगा दिया। वह कहने लगा कि तूने ही बैग दिया होगा। हम उसमें क्यों रिपोर्ट दर्ज करें ?मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति  नरेन्द्र कुमार जैन ने पुलिस अधीक्षक खण्डवा से तीन सप्ताह में तथ्यात्मक जवाब मांगा है।

Related Articles

Back to top button