ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
मध्यप्रदेश

ग्वालियर में नौकरी के बहाने, चलती कार में छात्रा के साथ दोस्त ने ही कराया दुष्कर्म

ग्वालियर   चलती कार में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है छात्रा को उसकी ही दोस्त नौकरी दिलाने के नाम पर अपने मित्र से मिलाने ले गई थी। उसके बाद छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाया गया। जब छात्रा बेसुध हो गई तो युवक ने कार में उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा की शिकायत पर मुरार थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी और उसकी महिला दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह है पूरा मामला

दरअसल शहर के मुरार थाना इलाके के सीपी कॉलोनी में रहने वाली 19 वर्षीय यह छात्रा बीए की पढ़ाई कर रही है। पीड़ित छात्रा ने बताया है कि वह किसी काम से न्यायालय में आई थी, जहां पर उसे चंडीगढ़ की रहने वाली दोस्त आयत खान मिल गयी। छात्रा आयत खान को पिछले एक साल से जानती थी। जब उसने अपनी दोस्त से पार्ट टाइम जॉब की बात कही तो आयत खान ने अपने मित्र बलराम सिंह गुर्जर से पहचान कराई। उसके बाद बलराम सिंह गुर्जर ने उसको नौकरी दिलाने का वादा किया।

आयत खान ने बनाए न्यूड वीडियो

कुछ वक्त के बाद आयत खान ने छात्रा को फोन करके शहर में बुलाया, जहां पर पहले से ही बलराम गुर्जर और आयत खान कार के साथ खड़े थे। उसके बाद नौकरी की बातचीत करने के लिए सभी कार में बैठ गए। कार में बलराम गुर्जर ने कोल्ड ड्रिंक में कथित तौर पर नशीला पदार्थ मिलाकर छात्रा को ऑफर किया। जब छात्रा ने कोल्डड्रिंक पी तो उसके बाद वह बेसुध हो गई। फिर आरोपी बलराम गुर्जर ने हाईवे पर चलती कार में छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और उसकी दोस्त आयत ने छात्रा के न्यूड फोटो और वीडियो बना लिए। आरोपियों ने छात्रा को जान से मारने और न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वहीं कार से उतार दिया। डरी और सहमी पीड़ित छात्रा ने बुधवार को मुरार थाने में शिकायत की और दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। मुरार थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव ने बताया है कि आरोपी और उसकी महिला दोस्त की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button