ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
छत्तीसगढ़

राज्य में आयकर छापे पर सीएम बघेल का बड़ा बयान, कहा- मेरा गेस सही निकला, जहां ये बौखलाते हैं, वहां भेजते हैं टीम

रायपुर। राज्य में बुधवार को रायपुर, दुर्ग, कवर्धा सहित अन्य शहरों में कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी अब राजनीतिक रंग लेने लगी है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि मेरा गेस सही निकला. इनकी वर्किंग से पता चलता है कि जहां ये बौखलाते हैं, वहां टीम भेजते हैं. झारखंड में चुनाव हुए थे, तब भी आईटी की टीम भेजी थी, अब बार यूपी के चुनाव हुए और टीम भेज दी.

बता दें कि राजधानी में बड़े ठेकेदार विनोद जैन और उनसे जुड़े लोगों के दर्जनभर से अधिक स्थानों पर आईटी की छापेमारी की है. इसमें कचना स्थित रोमांस्क्यु विला में उनके रिश्तेदार राशू जैन, पंडरी स्थित होटल पुनीत, अशोका रत्न, हीरापुर के तेंदुआ स्थित चना फैक्ट्री, तेलीबांधा के जीवन विहार में छापामार कार्रवाई की गई है. इसी तरह कवर्धा के कन्हैया अग्रवाल और दुर्ग के मालवीय नगर स्थित एनसी नाहर और जितेंद्र नाहर के मकान और अन्य ठिकानों पर टैक्स चोरी को लेकर कार्रवाई की गई. कन्हैया अग्रवाल के घर और उनकी दुकान अमन इलेक्ट्रॉनिक के उनके भाई विनोद अग्रवाल और नितेश अग्रवाल के मकान पर दबिश दी गई है.

सूत्रों के अनुसार, दुर्ग के मालवीय नगर स्थित एनसी नाहर और जितेंद्र नाहर के खिलाफ जीएसटी में भी जांच चल रही है. जीएसटी विभाग के अफसरों ने ठेकेदार नाहर के लिए आईटी की टीम को इनपुट दिया था. उसी आधार पर छापे की कार्रवाई की गई है. बीती रात 1 बजे के आस-पास रायपुर से करीबन 65 अधिकारी और कर्मचारी अलग-अलग स्थानों के लिए टीम रवाना हुई थे, जिसमें कई महिला अधिकारी भी शामिल हैं. इसके साथ ही रायपुर पुलिस लाइन से देर रात ही महिला और पुरुष पुलिस बल को भी तैनात कर दिया गया था. आईटी की अन्य टीमें देर शाम तक ठेकेदारों के कॉन्टैक्ट में रहें कई और जगहों पर दबिश देने वाली है.

Related Articles

Back to top button