ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
देश

ग्लेशियर खिसकने से कम हुआ गंगा का जलस्तर, आ सकती है केदारनाथ जैसी तबाही

हाल ही में वैज्ञानिकों ने गंगा में पानी के घटने की अहम वजह का पता लगाया है. आईआईएससी और आईआईटी के वैज्ञानिकों ने गंगा को सबसे ज्यादा पानी देने वाली अलकनंदा बेसिन में खोज करके पता लगाया है कि इस क्षेत्र में पिछले 50 सालों में 59 वर्गमील ग्लेशियर कम हुए हैं. यानी 1968 से 2020 के बीच करीब 8 फीसदी ग्लेशियर का क्षेत्र कम हुआ है. वैज्ञानिकों का कहना है कि क्षेत्रीय स्तर पर होने वाला जलवायु परिवर्तन इसक पीछे अहम वजह है.करीब 2 साल तक चला यह अध्ययन जियोकॉर्टो जरनल में प्रकाशित हुआ है, जिसके मुताबिक बेसिन में ग्लेशियर के खिसकने की दर 11.75 मीटर प्रति वर्ष आंकी गई है. यह अध्ययन क्षेत्र निरीक्षण और यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के उपलब्ध कराए गए सैटेलाइट डेटा के आधार पर किया गया. जलवायु के मानकों के आधार पर किए गए बेसिन के विश्लेषण से इस बात के पर्याप्त साक्ष्य मिलते हैं कि ग्लोबल वॉर्मिंग विशेषकर सर्दियों में तापमान में 0.03 सेल्सियस की बढोत्तरी इसकी वजह रही है.

सेटेलाइट तस्वीरों से अध्ययन
वैज्ञानिकों के दल ने साल 1968 से अब तक के तमाम सेटेलाइट तस्वीरों का गंभीरतापूर्वक अध्ययन किया और पाया कि रिवर बेसिन में ग्लेशियर का क्षेत्र घटा है. हालांकि, ग्लेशियर की संख्या 98 से बढ़कर 116 हुई. दरअसल, ग्लेशियर पेड़ की शाखा की तरह होता है जो निकलते रहते हैं. वैज्ञानिकों ने पाया है कि ग्लेशियर के कई हिस्से मुख्य ग्लेशियर से अलग हो गए हैं.इसकी वजह जलवायु परिवर्तन है. इसलिए वैज्ञानिकों का मानना है कि ग्लेशियर की संख्या में इज़ाफा होना कोई खुशी की बात नहीं है. क्योंकि छोटे ग्लेशियर इस तरह से पिघल रहे हैं कि उनका पानी नदियों में नहीं जा रहा है. जिस वजह से जल संकट खड़ा हो रहा है. बल्कि छोटे होने की वजह से यह ग्लेशियर जल्दी पिघल रहे हैं और आस-पास ही छोटी छोटी झील बना रहे हैं.

पहाड़ों पर बाढ़ का खतरा
अगर भविष्य में यह ग्लेशियर ऐसे ही तेजी से पिघलते रहे तो नई बनती झील में पानी ज्यादा होने की वजह से पहाड़ों पर बाढ़ और केदारनाथ जैसी दूसरी तबाही देखने को मिल सकती है.यही नहीं अलकनंदा बेसिन में ग्लेशियर के घटने के साथ साथ गाद भी बढ़ती जा रही है क्योंकि नदी में बहाव की कमी होती जा रही है. हालांकि, गाद बढ़ने की वजह जलवायु परिवर्तन से ज्यादा मानव निर्मित है. वैज्ञानिकों के मुताबिक अलकनंदा बेसिन में साल 2000 से 2020 के बीच गाद की मात्रा में 38 फीसदी इजाफा देखने को मिला है.

Related Articles

Back to top button