ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
छत्तीसगढ़

राजधानी में मासूम का अपहरण, बाइक सवारों ने देर रात दिया अंजाम

रायपुर। राजधानी में बाइक सवारों ने 3 साल के मासूम का अपहरण को अंजाम दिया है. राजधानी के सबसे सुरक्षित इलाके में ऐसी बेखौफ वारदात से सनसनी फैल गई है. अपहरण के वारदात के तत्काल बाद पुलिस और एंटी क्राइम एंड सायबर यूनिट मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

राजेंद्र नगर बूढ़ी माई मंदिर के पास से मंगलवार- बुधवार की दरमियानी रात 2 बजकर 8 मिनट पर बाइक सवार बदमाशों ने 3 साल के मासूम सुभाष को उठाकर भाग गए. सुभाष अपने मां-बाप के साथ मंदिर के बाहर झोपड़ी में सो रहा था. अल सुबह जब मां की आंख खुली तो बच्चे को नहीं देखकर आसपास तलाश शुरू की. जब मासूम कहीं नहीं मिला तो उसने पति को इसके बारे में बताकर सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना दी गई.

सीसीटीवी में दिख रहे अपहरणकर्ता

पुलिस की पड़ताल में खुलासा हुआ कि 3 साल के मासूम सुभाष सोनवानी को बाइक सवार 2 युवक उठाकर ले गए हैं. आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश बच्चे को ले जाते कैद हुए हैं, लेकिन रिंग रोड के पास अपहरणकर्ताओं का फुटेज नहीं मिला है. साथ ही देर रात फुटेज भी साफ नजर नहीं आया है, जिससे गाड़ी का नंबर या बदमाशों की पहचान की जा सकें.

वारदात को अंजाम देने से पहले रेकी

अपहरणकर्ताओं ने जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया, उससे पुलिस को अंदेशा है कि आरोपी पहले से ही उस क्षेत्र के रेकी कर रखा था. इसी वजह से आसानी से उन्होंने वारदात को अंजाम दिया गया है. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. सूचना मिलते ही आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई. परिजनों से पूछताछ की जा रही है. मुखबिरों को सक्रिय किया गया है. शहर के बॉर्डर में नाके बंदी कर टीमें तलाश में लगी हैं.

Related Articles

Back to top button