ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
मनोरंजन

रिलीज होने से पहले ट्विटर पर छाई ‘द कश्मीर फाइल्स’

निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। ये फिल्म दुनियाभर में 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, जिसका फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 1990 के दशक के कश्मीरी पंडितों के पलायन की ऐतिहासिक घटना पर बनी है, जिसमें मेकर्स ने कश्मीरी पंडितों के दर्द को दिखाने की कोशिश की है। वहीं, मेकर्स का भी दावा है कि इस फिल्म में वो सभी परेशानियां देखने को मिलेंगी, जिसके जरिए कश्मीरी पंडित का दर्द दुनिया के सामने आएगा। वहीं, रिलीज होने से महज एक दिन पहले अब ये फिल्म सोशल मीडिया पर छाई हुई है। फिल्म का नाम ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। फैंस इस फिल्म के बारे में अपने विचार रख रहे हैं।

दरअसल, ट्विटर पर हैशटैग ‘कश्मीर फाइल्स’ और हैशटैग ‘कश्मीरी पंडित’ ट्रेंड कर रहा है। कई लोगों ने इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की भी मांग की है। एक यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘सेंट्रल गवर्नमेंट से एक अपील है। द कश्मीर फाइल्स फिल्म को पूरे देश में फ्री करना चाहिए। भारत माता की जय।’ वहीं, कुछ यूजर्स फिल्म को देखने की भी बात की। कई यूजर्स ने अपने ट्वीट में लिखा कि फिल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म को जरूर देखें। एक यूजर ने लिखा, ‘हम रिफ्यूजी नहीं है और हम अल्पसंख्यक भी नहीं है।’

Related Articles

Back to top button