ब्रेकिंग
गलवान के बाद पहली बार: बीजेपी मुख्यालय पहुंचा चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का डेलिगेशन, 'पार्टी-टू-पार्टी'... राजघराने की गरिमा तार-तार: आखिरी महारानी के अंतिम संस्कार में भिड़े परिजन, श्मशान घाट बना अखाड़ा टॉपर से जलन या सनक? "उसे सम्मान मिला, हमें अपमान..." - मुरादाबाद कांड के आरोपियों का खौफनाक कबूलनामा मुखाग्नि देने चला था बेटा, तभी फोन पर गूंजी मां की आवाज: श्मशान की दहलीज से लौट आई खुशियां खतरनाक हुई दिल्ली की आबोहवा: 22 इलाकों में AQI 400 पार, घरों में कैद होने को मजबूर लोग पूर्व नेवी चीफ को नोटिस क्यों? ERO ने तोड़ी चुप्पी—कहा, जरूरी जानकारी न होने के चलते जारी हुआ ऑटोमेट... सिस्सू ट्रिप का है प्लान? कैंसिल हो सकती है आपकी छुट्टी, प्रशासन ने बाहर के लोगों की एंट्री पर लगाई ... "पाकिस्तान का दोहरा चेहरा! एक तरफ सीमा पर ड्रोन का आतंक, दूसरी ओर अमेरिका के साथ काउंटर-टेरर ड्रिल क... पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की सेहत बिगड़ी: दिल्ली AIIMS में कराए गए भर्ती, डॉक्टरों की टीम निगरा... शादी का न्यौता या बर्बादी का संदेश? साइबर ठगों ने निकाला ठगी का नया तरीका, 'वेडिंग कार्ड' भेजकर लगा ...
देश

Uttarakhand Election Result: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी हारे चुनाव, जानें अब कौन बन सकता है नया मुख्यमंत्री?

नई दिल्ली। उत्तराखंड में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाती दिख रही है, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए। धामी को उत्तराखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने हराया है। सीएम धामी भी इस मिथक को नहीं तोड़ पाए कि पिछले कुछ चुनावों से कोई भी सीएम अपनी कुर्सी बचा पाया है। पहले भुवन चंद्र खंडूड़ी, फिर हरीश रावत और अब पुष्कर सिंह धामी भी मुख्यमंत्री रहते चुनाव हार गए। धामी के हारने के बाद उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसकी चर्चाएं जोरों पर हैं। आइये जानते हैं उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन हो सकता है।

अनिल बलूनी

उत्तराखंड के सीएम पद की लिस्ट में अनिल बलूनी का नाम लिया जाता रहा है। अनिल बलूनी अभी भाजपा के राज्यसभा सांसद है। बलूनी उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के रहने वाले हैं।

सतपाल महाराज

मौजूदा कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज भी सीएम पद के लिए मजबूत दावेदार हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें चौबट्टाखाल से प्रत्याशी बनाया था। चौबट्टाखाल को उत्तराखंड की हाट सीट माना जाता है। साल 2014 में कांग्रेस को छोड़कर सतपाल महाराज भाजपा में आए थे

रमेश पोखरियाल निशंक

रमेश पोखरियाल निशंक उत्तराखंड के पूर्व सीएम हैं। वह केंद्र में मानव संसाधन विकास मंत्री भी रह चुके हैं। निशंक अभी हरिद्वार सीट से लोकसभा सांसद हैं।

धन सिंह रावत

धन सिंह रावत अभी राज्य के शिक्षा मंत्री हैं। रावत का जन्म पौड़ी गढ़वाल जिले के नौगांव में हुआ था। धन सिंह संघ से जुड़े रहे हैं। धन सिंह अभी श्रीनगर सीट से विधायक हैं।

Related Articles

Back to top button