ब्रेकिंग
Sonepat Crime News: बिजली निगम के कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, 2 लाख की रिश्वत लेते ALM गिरफ्ता... CIA Raid in Rewari: एसपी हेमेन्द्र मीणा के निर्देश पर अवैध तेल भंडारण पर छापा, एक शख्स हिरासत में और... Haryana News: संदीप सिंह यौन उत्पीड़न मामले में नया मोड़, अदालत में धारा 376/511 जोड़ने की याचिका पर... Haryana Crime News: घासेड़ा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, भारी मात्रा में हथियार औ... Sonepat Crime News: एसटीएफ ने एनएच-44 पर घेराबंदी कर दबोचे बदमाश, अवैध हथियार और कार बरामद Hooda Targets BJP Government: हरियाणा में कानून-व्यवस्था और घोटालों को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस ने ... Ambala Crime News: CIA-2 पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े कनेक्शन की हो र... Madhya Pradesh Politics: 'वन नेशन, वन प्लेटफॉर्म' के तहत MP विधानसभा होगी डिजिटल; विधायकों को मिला ट... Gwalior News Today: डबरा बौद्ध विहार के पते पर बने थे 17 बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट; पुलिस सत्... Mandsaur News Today: महू-नीमच हाईवे पर देर रात भीषण हादसा; उज्जैन जा रही मजदूरों से भरी ट्रॉली पलटी,...
खेल

बेंजेमा ने 17 मिनट में हैट्रिक दागकर पीएसजी को किया बाहर

यूईएफए चैंपियंस लीग में बुधवार (नौ मार्च) रात रोमांचक मुकाबले में 13 बार की चैंपियन टीम रियाल मैड्रिड ने फ्रांस के क्लब पेरिस सेंट जर्मेन को 3-1 से हरा दिया। पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) की टीम ने पहला लेग 1-0 से जीता था। दूसरे लेग में बुधवार को पीसएजी के लिए किलियन एम्बाप्पे ने पहला गोल किया। 2-0 से आगे होने के बाद माना गया कि फ्रांसीसी क्लब आसानी से मैच जीत जाएगी, लेकिन रियाल मैड्रिड के कप्तान करीम बेंजेमा ने 17 मिनट में पासा पलट दिया। लियोनल मेसी, नेमार और एम्बाप्पे जैसे स्टार खिलाड़ियों से सजी पीएसजी की टीम बाहर हो गई।उन्होंने दूसरे हाफ में दनादन तीन गोल कर रियाल को अविश्वसनीय जीत दिलाई। दूसरे लेग में एम्बाप्पे ने 39वें मिनट में पहला गोल किया। हाफटाइम के बाद रियाल मैड्रिड की टीम ने धमाकेदार वापसी की और पीएसजी पर लगातार अटैक करने लगी। कप्तान बेंजेमा ने 61वें मिनट में पीएसजी के गोलकीपर जियानलुइगी डोनारुम्मा की गलती का फायदा उठाया और पहला गोल दाग दिया।

Related Articles

Back to top button