ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
देश

धीरे-धीरे बढ़ रही है इलेक्ट्रिक कारों की मांग, देखें फरवरी में कितनी बिकीं इलेक्ट्रिक गाड़ियां

भारत में इलेक्ट्रिक कार बाजार का विस्तार हो रहा है। इसका प्रमुख कार ईंधन की बढ़ती कीमतें हैं। आपको बता दें लग्जरी कार निर्माता अपने प्रोडक्ट लाइन-अप में इलेक्ट्रिक कारों को पेश करने में सबसे आगे रहे हैं। जानें फरवरी 2022 ईवी सेल्स रिपोर्ट

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में उतना ग्रोथ नहीं देखा गया है, जितना इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री हो रही है। ईवी कारों की बिक्री दर इसलिए भी कम है, क्योंकि भारत में इस समय सस्ती इलेक्ट्रिक कार न के बराबर है।

इलेक्ट्रिक कार की बिक्री

टाटा मोटर्स ने फरवरी 2022 में अपने रिटेल बिक्री में 2,264 यूनिट्स इलेक्ट्रिक कारें बेचीं, जोकि पिछले साल इसी समय की तुलना में टाटा इलेक्ट्रिक द्वारा बेची गई गाड़ियों से 434 यूनिट्स अधिक है। जनवरी में टाटा की 1,360 यूनिट्स इलेक्ट्रिक कारें बेची गई हैं। फरवरी 2022 में टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक कार की बिक्री 2,264 यूनिट्स रही, जो फरवरी 2021 की तुलना में 421 फीसदी की वृद्धी है।

टाटा इस स्पेस में Nexon EV और Tigor EV ऑफर करती है, जो 10-20 लाख रुपये की रेंज में एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कारें हैं। फरवरी 2022 में MG Motor ZS EV की बिक्री 38 यूनिट बताई गई है।

महिंद्रा और हुंडई

महिंद्रा भी इलेक्ट्रिक व्हीकल स्पेस में कदम रखी चुकी है, जहां कपनी ने पिछले महीने केवल 12 यूनिट्स ईवी को बेचने में कामयाब रही है। पिछले साल सामना अवधि में महिंद्रा ने केवल 10 गाड़ियां बेची थी। हालांकि, जनवरी 2022 में कंपनी ने 31 यूनिट्स कारों की बिक्री की है।

बीवाईडी इंडिया ने अपने इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री ने बढ़ोतरी नहीं देखी है, कंपनी ने फरवरी 2022 में 10 इलेक्ट्रिक कारें बेची हैं। D भारत में e6 इलेक्ट्रिक कार पेश करता है। Hyundai India ने पिछले महीने 6 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं। Hyundai Kona भारत में ब्रांड की एकल इलेक्ट्रिक पेशकश है

यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि लग्जरी कार निर्माता अपने प्रोडक्ट लाइन-अप में इलेक्ट्रिक कारों को पेश करने में सबसे आगे रहे हैं। इलेक्ट्रिक कारों की वैश्विक मांग बहुत अधिक होने के साथ, वैश्विक नामों के लिए यहां इलेक्ट्रिक लाइन-अप पेश करना केवल समय और उत्पाद रणनीति की बात है।

Related Articles

Back to top button