ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मनोरंजन

इमरान हाशमी संग फिल्म ‘सेल्फी’ में नजर आएंगे अक्षय कुमार

अक्षय कुमार  की ‘बच्चन पांडे’  अभी लाइन पर है, और उनकी अगली फिल्म के आने की तैयारी भी शुरू हो गई है | अक्षय कुमार अब एक्टर इमरान हाशमी  संग फिल्म ‘सेल्फी’ में नजर आने वाले हैं | ऐसे में फिल्म का मुहूर्त शॉट शूट कर लिया गया है |इसके चलते सेट से कुछ तस्वीरें सामने भी आई हैं, जिसमें गणपति बप्पा की मूर्ति भी नजर आ रही है | इस फोटो को अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से शेयर किया है | साथ ही टेक्स्ट में लिखा है- ‘आज पहला दिन है सेल्फी का, हमें आप सब की दुवाएं और आशीर्वाद चाहिए |’ अक्षय के अलावा धरमा प्रोडक्शन की तरफ से भी दो फोटोज सामने आई हैं जो कि सेट की ही हैं |

बता दें, अक्षय कुमार एक साल में कम से कम दो फिल्में तो कर ही लेते हैं | कोरोना महामारी के समय में भी अक्षय कुमार ने फिल्में करनी नहीं छोड़ीं | उनकी लगातार फिल्में आती ही रहती हैं | इस साल भी उनके पास बैक टू बैक पांच फिल्में लाइनअप हैं | कुछ वक्त पहले ही अक्षय कुमार और इमरान हाशमी  ने एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी जिसमें वो ‘सेल्फी‘ लेते हुए नजर आ रहे थे | इस फिल्म का टीजर वीडियो फिल्ममेकर करण जौहर ने रिलीज किया था |

Related Articles

Back to top button