ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
विदेश

अमेरिकी सांसदों की अपील, पाकिस्तानी राजदूत के आतंकवादियों से ताल्लुक 

वाशिंगटन । अमेरिकी तीन प्रभावशाली सांसदों ने उन आरोपों की जांच करने की मांग की है, कि अमेरिका में पाकिस्तानी राजदूत के तौर चुने गए मसूद खान के आतंकवादियों और इस्लामिक संगठनों से ताल्लुक हैं। पाकिस्तान ने पिछले महीने कहा था कि अमेरिकी सरकार ने वाशिंगटन में राजदूत के तौर पर खान के नामांकन को मंजूरी दे दी है। इससे कुछ दिनों पहले एक प्रतिष्ठित अमेरिकी सांसद ने राष्ट्रपति जो बाइडन से उनका राजनयिक परिचय पत्र खारिज करने और उन्हें ‘‘आतंकवादियों का सच्चा हमदर्द” करार देने का अनुरोध किया था।
पिछले साल अगस्त तक पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के ‘‘राष्ट्रपति” रहे खान को नवंबर में अमेरिका में पाकिस्तानी राजदूत के तौर पर नामित किया गया। अमेरिका के अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड, सांसद स्कॉट पेरी, डब्ल्यू ग्रेगरी स्ट्यूब और मैरी ई मिलर ने नौ मार्च को लिखे पत्र में कहा कि पाकिस्तानी शासन के साथ जुड़े घरेलू तत्वों के साथ खान के घनिष्ठ संबंध गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button