ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 लाख का इनामी नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के अति संवेदनशील बीजापुर जिले में शुक्रवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवानों ने 3 लाख रुपये के इनामी नक्सली को मार गिराया है। मुठभेड़ में एक जवान भी घायल हो गया है। जवान अभी भी जंगल में मौजूद हैं। मुठभेड़ नैमेड़ थाना क्षेत्र में हुआ है। घटना की पुष्टि बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप ने की है। बीजापुर जिले के नैमेड़ थाना क्षेत्र के कैका और मोसला के जंगलों में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 222 बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। जवान कैका और मोसला के जंगल में पहुंचे थे कि नक्सलियों ने फायरिंग झोंक दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और मुंहतोड़ जवाब दिया। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। मुठभेड़ में एक जवान रामलू हेमला घायल हुआ है, जिसे अस्पताल लाया जा रहा है।

मुठभेड़ के बाद डीआरजी व सीआरपीएफ के जवानों द्वारा इलाके की सर्चिंग करने पर एक नक्सली का शव मिला है। मारे गए नक्सली की पहचान LOS डिप्टी कमांडर रितेश पुनेम के रूप में हुई है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उस पर 3 लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह फोर्स को नुकसान पहुंचाने, हत्या, आगजनी और लूटपाट की घटनाओं में शामिल रहा है। जवानों ने घटना स्थल से एक हथियार, पिट्ठू, नक्सल सामग्री और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया है। जवान अभी भी जंगल में मौजूद हैं।

Related Articles

Back to top button