ब्रेकिंग
वैशाली में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा नीतीश सेतु के लोकार्पण के तुरंत बाद हंगामा, राजद समर्थकों पर एनड... कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा... वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा मेगा ऑपरेशन: जामताड़ा से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय साइबर ठग... संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच उठा धरणी वराह कूप का मुद्दा, अतिक्रमण मुक्त कर... मुंबई के कुर्ला में पब्लिक गार्डन में कपल पर हमला मामला: जुवेनाइल कोर्ट ने छह नाबालिग आरोपियों को 4 ... मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजायाफ्ता मुस्कान को सता रही बड़ी बेटी की याद, जेल प... चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन शुरू, नवविवाहित जोड़े को आशीर्व... वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर दोहराया पुराना बयान, बोले- हमारे ठा... लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी का बड़ा संबोधन: एक साल और सोना न खरीदने की अपील, बोले- IT...
उत्तरप्रदेश

पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने को लेकर लोगों में बना कौतूहल

अलीगढ़।  पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। उधर रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध थम नहीं रहा। क्रूड ऑयल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लगभग दोगुनी हो चुकी हैं। ऐसे में अलीगढ़ में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने को लेकर लोगों में कौतूहल बना हुआ है, कहीं दाम बढ़ न जाए इसलिए पेट्रोल पंप पर ईधन भराने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। हालांकि अभी पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी नहीं हुई है। जानकारों का कहना है कि आने वाले समय में दाम बढ़ना तय है। शुक्रवार को आगरा में साधारण पेट्रोल 95.42 रुपये, एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 98.70 प्रति लीटर है, जबकि  डीजल 86.91 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है। यहां छह नवंबर के बाद से दाम स्थिर हैं।दामों में बढ़ोतरी न होने से जो राहत पर लगेगा ब्रेकआम लोगो को पिछले कुछ महीनों से पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी न होने से जो राहत मिली है उस पर ब्रेक लग सकता है। यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध तथा विधानसभा चुनाव के खत्म होने के बाद अब दामों में बढ़ोतरी के आसार नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि किसी दिन भी पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि हो सकती है। गत नवंबर में जब पेट्रोल की कीमत तीन अंकों को पार कर गई तो सरकार ने चौतरफा दबाव में डीजल और पेट्रोल के दामों में एक्साइज ड्यूटी घटाते हुए करीब 12 रुपये की राहत दी थी ।दामों में स्थिरता मगर परिस्थितियां बदलीबढ़ते दामों के खिलाफ लोगों में नाराजगी और मार्च में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को देखकर केंद्र सरकार ने नंवबर में ही पेट्रोल और डीजल से एक्साइज ड्यूटी घटाने का निर्णय लिया था। उस समय अचानक पेट्रोल और डीजल के दामों में 10 से 12 रुपये तक की कमी दर्ज की गई थी। उसके बाद से लगातार दामों में स्थिरता बनी हुई है । मगर अब परिस्थितियां बदली हुई हैं यूक्रेन और रूस के बीच जारी घमासान के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मौजूदा समय में 1 बैरल कच्चे तेल की कीमत $130 के ऊपर निकल गई है । ऐसे में सरकार के सामने अब कीमतों में बढ़ोतरी करने के अलावा कोई चारा नहीं है बस इंतजार इस बात का है कि सरकार किस दिन कीमतों में बढ़ोतरी करेगी । जानकारों का यह भी कहना है कि पेट्रोल और डीजल में 8 से 10 रुपये तक की बढ़ोतरी की जा सकती है।अलीगढ़ में पेट्रोल की 95.42 रुपए/लीटर है।अलीगढ़ में एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 98.70 प्रति लीटर है।अलीगढ़ में डीजल 86.91 रुपए/लीटर है।

Related Articles

Back to top button