ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...
खेल

बेंगलुरु में जीतकर इतिहास रचेगी टीम इंडिया

भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला बेंगलुरु में शनिवार (12 मार्च) से खेला जाएगा। टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है। मोहाली में खेले गए पहले टेस्ट में उसने मेहमान टीम को पारी और 222 रन से हराया था। उससे पहले टी20 सीरीज में 3-0 से सफाया किया था। अब भारतीय टीम की नजर टेस्ट में भी क्लीन स्वीप करने पर है। अगर टीम इंडिया ऐसा कर पाने में सफल होती है तो उसके 90 साल के इतिहास में पहली बार एक नया रिकॉर्ड जुड़ेगा।भारतीय टीम की नजर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार 11वीं जीत पर होगी। उसने दक्षिण अफ्रीका में इस साल 23 जनवरी को वनडे मैच हारने के बाद के बाद से लगातार 10 मैच जीते हैं। पहले वेस्टइंडीज को तीन वनडे और तीन टी20 मैचों में हराया। उसके बाद श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 और एक टेस्ट मैच में जीत हासिल की। अगर भारतीय टीम बेंगलुरु टेस्ट जीत लेती है तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उसकी 11वीं जीत होगी।इसके अलावा टीम इंडिया की नजर लगातार दूसरी बार किसी भी फॉर्मेट में दो सीरीज जीतने पर होगी। टीम इंडिया अपने 90 साल के क्रिकेट इतिहास में कभी भी दो टीमों के खिलाफ लगातार दो या उससे अधिक फॉर्मेट की सीरीज में क्लीन स्वीप करने में सफल नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button