ब्रेकिंग
Dhurandhar 2 Teaser: 'चूना लगा दिया...' धुरंधर 2 का टीज़र देख भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर क्यों उठ रह... Balochistan News: बलूचिस्तान में क्यों बेबस हुई पाकिस्तानी सेना? रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खुद खोल... India-US Trade Deal: रूस से तेल की खरीद बंद करेगा भारत? ट्रंप के 'मेगा डील' ऐलान के बाद बदल जाएगी दु... Meta Data Privacy 2026: क्या फेसबुक-इंस्टाग्राम आपकी जासूसी कर रहे हैं? ऑफ-मेटा एक्टिविटी सेटिंग से ... Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा...
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में CRPF जवान ने खुद को मारी गोली

बिलासपुर | छतीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। पति ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली तो पत्नी ने बिलासपुर के घर में आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले दंपति आपस में फोन पर बात कर रहे थे। फोन पर बात करने के दौरान ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने आत्महत्या कर ली। शनिवार को दोनों का बिलासपुर में अंतिम संस्कार किया गया। घटना से परिवार के लोग स्तब्ध हैं।

 पचपेड़ी थाना प्रभारी प्रवीण सिंह राजपूत ने बताया कि जिले कुकुर्दीकेरा निवासी चंद्रभूषण जगत  सीआरपीएफ 113वीं बटालियन गढ़चिरौली में पदस्थ था। तीन माह पहले ही सरकंडा के लोधीपारा निवासी यामिनी जगत  से शादी हुई थी। कुछ दिन बाद चंद्रभूषण अपनी ड्यूटी पर गढ़चिरौली लौट गया था। इस दौरान दोनों की फोन पर बातचीत होती थी। पचपेड़ी पुलिस के मुताबिक गुरुवार को भी दोनों के बीच फोन पर बातचीत हो रही थी। इस दौरान गढ़चिरौली में चंद्रभूषण ने खुद को गोली मार ली। इधर बिलासपुर के घर में उसकी पत्नी ने भी फांसी लगा ली। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर दोनों के बीच ऐसी क्या बात हुई कि इतना बड़ा कदम उठा लिया। पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button