ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

हम सेना अधिकारियों का बिजली पानी काट देंगे तेलंगाना के मंत्री केटी रामा राव की चेतावनी

नई दिल्ली । तेलंगाना में नगर प्रशासन मंत्री केटी रामा राव मंत्री ने सेना के अधिकारियों को बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने सिकंदराबाद कैंटोनमेंट बोर्ड इलाके में रहने वाले लोकल मिलिट्री अथॉरिटीज का बिजली-पानी का कनेक्शन काट देने की बात कही है। बता दें कि यहां पर सेना ने कैंटोनमेंट एरिया में आने वाले 21 सड़कों को बंद करके उन्हें आर्मी एरिया में शामिल कर लिया है। इससे स्थानीय लोगों को आवाजाही में काफी मुश्किल हो रही है। केटी रामा राव ने यह बात राज्य विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कही।  उन्होंने स्थानीय आर्मी अफसरों द्वारा सड़कों को बंद करने और उनके निर्माण कार्यों से आम लोगों को हो रही परेशानी की भी बात कही। इसके अलावा कई इलाकों में लोगों के सुबह की सैर पर भी रोक लगा दी गई है। मंत्री ने कहाकि बल्कापुर नाला पर चेक डैम बनाने से नदीम कॉलोनी में पानी भरने लगा है। इस दौरान केटी रामाराव ने ऑर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया पर भी सवाल उठाए। एएसआई राज्य सरकार को शतम टैंक से गोलकुंडा किले में पानी छोड़ने से रोक रहा है। केटीआर ने कहाकि मैं विधानसभा भवन से राज्य के लोगों की सहमति के आधार पर यह बात कह रहा हूं। हमने सेना के लोगों को कई बार बताया है कि उनके काम से यहां पर आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हमारे अधिकारी उनके साथ मीटिंग करेंगे। अगर वह फिर भी नहीं समझते हैं तो हम कड़ा कदम उठाएंगे। उन्होंने कहाकि तेलंगाना कोई दूसरा देश नहीं है। अगर जरूरत तो पड़ी तो हम उनके इलाके की बिजली और पानी की सप्लाई भी काट देंगे। बता दें कि स्थानीय लोगों के साथ राज्य सरकार भी केंद्र से मांग कर रही है कि सिकंदराबाद कैंटोनमेंट को ग्रेटर हैदराबाद म्यूनिसपल कॉरपोरेशन के साथ मर्ज कर दिया जाए।

Related Articles

Back to top button