ब्रेकिंग
Jharkhand Politics: जमशेदपुर हत्याकांड पर गरमाई सियासत, आदित्य साहू बोले- निर्दोष को फंसाना बंद करे ... Jamshedpur Bandh: हिमांशु हत्याकांड के बाद भड़का शहर, बढ़ते अपराध के विरोध में कल जमशेदपुर बंद का आह्व... Dr. Samuel Hahnemann Death Anniversary: रांची में होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के जनक को दी गई श्रद्ध... Mohali News: रोपड़ नहर हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान मां और ससुराल पक्ष में हुई तीखी बहस; जांच जारी PSEB Open School Admission 2026: 10वीं-12वीं ओपन स्कूल दाखिले का शेड्यूल जारी, बिना लेट फीस के इस ता... Gold & Silver Rate Today: जालंधर में सोना-चांदी के दाम जारी, चेक करें आज का ताजा भाव Amritsar Central Jail News: नशा तस्करी में जेल वार्डर गिरफ्तार, भारी मात्रा में अफीम और मोबाइल बरामद Jalandhar Driving Test Center: तकनीकी खराबी से 3 घंटे तक ठप रहा सर्वर, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए परेश... Gurdaspur Post Office News: रक्षाबंधन पर डाक विभाग की बड़ी पहल, छुट्टियों के दिन भी खुले रहेंगे गुरदा... Punjab Congress News: पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष; चन्नी को ...
देश

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों से पहले बढ़ रही है भाजपा की ताकत

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में भाजपा अपने संगठन के विस्तार में लगी हुई है और समाज के विभिन्न तबकों के लोग पार्टी में शामिल होकर उसे मजबूती भी प्रदान कर रहे हैं। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में परिसीमन आयोग अपनी रिपोर्ट दे ही चुका है, ऐसे में देखना होगा कि इसको पूर्ण रूप से लागू कर कब यहां विधानसभा चुनाव कराये जाते हैं। जहां तक चुनावी तैयारी की बात है तो भाजपा उसमें कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती, इसीलिए केंद्रीय मंत्रियों के भी प्रदेश में लगातार दौरे हो रहे हैं। केंद्र की योजनाओं का लाभ केंद्र शासित प्रदेश की जनता को मिल सके इसके लिए उपराज्यपाल प्रशासन भी मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। इस बदले माहौल को भांप कर भाजपा में शामिल होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ रही है।
इसी क्रम में शनिवार को उड़ी सेक्टर के बीडीसी अध्यक्ष राजा गुलाम मोहम्मद खान और बीडीसी उपाध्यक्ष इरशाद अहम खान, सरपंच लतीफ खान और इलाके की कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियों ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र रैना की उपस्थिति में पार्टी का दामन थामा। इन नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए भाजपा अध्यक्ष रैना ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस, कांग्रेस और पीडीपी जैसी पार्टियों ने सिर्फ सत्ता का आनंद लिया, लेकिन पहाड़ी लोगों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र पर आगे बढ़ती रहेगी।

Related Articles

Back to top button