ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
मध्यप्रदेश

शिवराज का रौद्र रूप! सीएम ने मंच से पटवारी को किया निलंबित, खसरा सुधारने के लिए किसान से मांग रहा था रिश्वत, इधर भगोरिया मेले में जमकर थिरके सांसद

रीवा, बड़वानी। रीवा जिले के सिरमौर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 222.79 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया. इस दौरान मुख्यमंत्री अचानक एक्शन में मोड़ में आ गए. सीएम ने मंच से ही एक पटवारी को निलंबित कर दिया. इस कार्रवाई के बाद प्रशासन का अमला हक्का-बक्का रह गया. पटवारी के खिलाफ एक किसान ने रिश्वत मांगने की शिकायत की थी.

मुख्यमत्री ने साफ शब्दों में कहा कि उनकी सरकार में घूसखोरी हरगिज माफ नहीं की जाएगी. यह सभी अफसरों को चेतावनी है कि वह सुधर जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई रिश्वत मांगे तो मुझे बताना. किसी को एक रुपया देने जरुरत नहीं है. शिकायत मिलने पर एक मिनट में नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाएगा.

दरअसल, सिरमौर तहसील में बरौ गांव के एक किसान से पटवारी कंप्यूटर में खसरा सुधारने के बदले 15 रिश्वत हजार की रिश्वत मांग रहा था. किसान ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री समाधान में की थी.

भगोरिया मेले में जमकर थिरके सांसद सुमेर सिंह

बड़वानी जिले में इन दिनों भगोरिया पर्व की धूम है. भगोरिया पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह है. रविवार को ग्रामीणों के साथ-साथ नेताओ ने ढोल-मांदल की थाप पर जमकर थिरके. इस दौरान राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह भी खुद को नहीं रोक पाए, उन्होंने मांदल की थाम पर डांस किया. जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Related Articles

Back to top button