ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
बिहार

मुजफ्फरपुर का नव इंफोटेक आनलाइन एग्जामिनेशन सेंटर होगा सील

पटना: आनलाइन परीक्षाओं में धांधली मामले में पटना पुलिस मुजफ्फरपुर स्थित एग्जामिनेशन सेंटर से लाए गए 247 कंप्यूटर की जांच कराएगी। सभी कंप्यूटर को एफएसएल भेजने की तैयारी है। वहीं, मुजफ्फरपुर के रामदयालू स्थित नव इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड आनलाइन एग्जामिनेशन सेंटर को सील करने की कवायद शुरू कर दी गई है। पुलिस ने पटना स्थित उन तीन आनलाइन एग्जामिनेशन सेंटर की पहचान कर ली है, जहां साल्वर गैंग की पहुंच थी। उन सेंटरों के दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

आनलाइन परीक्षाओं में धांधली करने के आरोप में गत दिनों पटना पुलिस ने अतुल वत्स गिरोह के चार गुर्गों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में दानापुर थाने में अतुल वत्स, रुपेश कुमार, शिवशंकर, अश्विनी सौरभ, तनेश कुमार, विजेंद्र कुमार और उच्जवल कश्यप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल, सरगना अतुल वत्स सहित गिरोह के दो सदस्य उच्जवल कश्यप और विजेंद्र कुमार फरार हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अतुल वत्स को परीक्षा केंद्रों का सर्वर हैक करने में महारत हासिल है। उसने दिल्ली में गिरफ्तार अभिषेक सिंह से सर्वर हैक करना सीखा था। अतुल ने अपने गिरोह में दो दर्जन से ज्यादा लोगों को जोड़ रखा था। एसआइटी को छानबीन में यह पता है कि अतुल वत्स खुद टीम के सदस्यों को प्रतियोगी परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा करने की ट्रेनिंग देता था।

Related Articles

Back to top button