ब्रेकिंग
Delhi News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन से आने वाली इम्पोर्टेड शराब हुई सस्ती; आधी हुई कस... Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ... Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क... कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़...
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में करंज और सप्तपर्णी का पौधा लगाया

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने, स्मार्ट उद्यान में आज करंज और सप्तपर्णी का पौधा लगाया। महिला बाल विकास विभाग के अंतर्गत, युवतियों को रोजगार प्रशिक्षण देने वाली श्रीमती सुनयना महाजन, सुश्री माया मेहते, सुश्री सुनीता प्रजापति और सुश्री कोमल चौहान ने भी पौधा-रोपण किया।

शासकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन के संरक्षण में रह रही युवतियों को ये महिलाएँ रोजगार योग्य कौशल सिखा कर समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य कर रही हैं। संगठन पर्यावरण और स्वच्छता के क्षेत्र में भी सतत रूप से सक्रिय है। साथ ही भोपाल में वृक्षा-रोपण, शहर को साफ रखने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए लोगों को प्रेरित करने का कार्य भी किया जा रहा है। महिला दिवस और राष्ट्रीय बालिका दिवस पर संगठन द्वारा प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में पौध-रोपण किया जाता है।

आज लगाए के पौधों में करंज आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना गया है। करंज का उपयोग धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है। सप्तपर्णी का पौधा सदाबहार औषधीय वृक्ष है, जिसका आयुर्वेद में बहुत महत्व है। इसका उपयोग विभिन्न औषधियों के निर्माण में किया जाता है।

Related Articles

Back to top button