ब्रेकिंग
DUSU Election 2026: निर्दलीय उपाध्यक्ष बने दीपांशु शौकीन से कांग्रेस या NSUI ने नहीं किया संपर्क, इं... Heavy Rain Forecast India: झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में जोरदार बारिश के आसार, जानिए अपने शहर ... Heart Disease Risk & Prevention: स्वस्थ लोग भी न करें ये अनदेखी! उम्र के हिसाब से करवाएं ईसीजी, बीपी... Balod Accident News: बालोद में भीषण सड़क हादसा; कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 मासूम बच्चों की मौत MP Milk Price Hike Protest: दूध के दाम बढ़ाने पर अड़े किसान; इंदौर, देवास और उज्जैन के किसान सांची ड... Indore Court Order: सड़क हादसे में मृत दूध व्यवसायी के परिवार को मिलेगा 36 लाख मुआवजा; बीमा कंपनी को... Durg Bhilai News: जवाहर मार्केट की ज्वेलर्स दुकान में लगी आग; दमकल टीम ने 1 टैंकर पानी से पाया काबू,... Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ...
छत्तीसगढ़

15 मार्च का राशिफल : इस राशि के जातकों को नए काम में मिलगी सफलता, शनि के उपाय करें, तो होगा लाभ …

रायपुर. आज का पंचांग – दिनांक 15.03.2022 शुभ संवत 2078 शक 1943 सूर्य उत्तरायण का फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि दोपहर को 01 बजकर 01 मिनट से दिन मंगलवार आश्लेषा नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 32 मिनट तक आज चंद्रमा कर्क राशि में आज का राहुकाल दोपहर को 03 बजकर 15 मिनट से 04 बजकर 42 मिनट तक.

आज के राशियों का हाल तथा ग्रहों की चाल-

मेष राशि – नवीन कार्य में सफलता की प्राप्ति. पराक्रमी किंतु विद्रोही प्रवृति के कारण संघर्ष. शनि के उपाय करें तो लाभ होगा- ऊॅ शं शनैश्चराय नमः’’ की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें. भगवान आशुतोष का रूद्धाभिषेक करें. उड़द या तिल दान करें.

वृषभ – बुद्धिमानी से नए कार्य में आरंभ से ही सफलता. आपके उत्साह एवं लगन में वृद्धि. गणित एवं भाषा में अच्छी पकड़ से आपको महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी. एलर्जी की संभावना. बुध के उपाय -ऊॅ बुं बुधाय नमः का एक माला जाप करें. गणेश की आराधना करें. इलायची खायें एवं खिलायें

मिथुन – आवश्यक कार्य में दिन व्यतीत करेंगे. कर्तव्यपालन में संकल्पित होने से प्रशंसा. मन अशांत रह सकता है. किसी भागीदार से व्यवहारिक द्धंद से कष्ट संभव. गुरू के इन दोषों को दूर करने के लिए -ऊॅ बृं बृहस्पतयै नमः का जाप करें. पीले फूल से भगवान विष्णु की पूजा कर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें.

कर्क – आर्ट से अच्छी लाभ की प्राप्ति का योग. साझीदारों से तालमेल. कमर या रीढ़ की हड्डी में दर्द. शुक्र के निम्न उपाय करें – ऊॅ शुं शुक्राय नमः का जाप करें. महामाया के दर्शन करें. चावल, दूध, दही का दान करें.

सिंह – व्यापारिक यात्रा की संभावना. लाभ की प्राप्ति. ईष्र्यालु तथा दांभिक होने से मित्रों से अलगाव संभव. चंद्रमा के निम्न उपाय करें – शंकरजी का जल से अभिषेक करें. वृद्ध महिला का आर्शीवाद प्राप्त करें.

कन्या – कुछ तनाव भरा दिन होगा. उदर विकार से कष्ट. पेट रोग से कष्ट हो सकता है. मंगल के उपाय -ऊॅ अं अंगारकाय नमः का एक माला जाप करें. हनुमानजी की उपासना करें. मसूर की दाल, गुड दान करें.

तुला – परिवार या पड़ोसियों से विवाद. कीमती वस्तु की हानि. निर्णय में भ्रम की स्थिति. राहु कृत दोषों की निवृत्ति के लिए – ऊॅ रां राहवे नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें. काली चीजों का दान करें.

वृश्चिक – वाहन या मकान बदल सकते हैं. वर्तमान स्थिति तथा घरेलू वातावरण में परिवर्तन. अधिनस्थों से धोखा. उदर विकार. सूर्य के उपाय आजमायें – ऊ धृणि सूर्याय नमः का जाप कर अध्र्य देकर दिन की शुरूआत करें. लाल पुष्प, गुड, गेहू का दान करें. आदित्य ह्दय स्त्रोत का पाठ करें.

धनु – नम्र स्वभाव से लोगों के बीच यश की प्राप्ति. फूड पाइजनिंग संभव. शनि के उपाय – ऊॅ शं शनिश्चराय नमः’’ का जाप कर दिन की शुरूआत करें. भगवान आशुतोष का रूद्धाभिषेक करें. काले वस्त्र का दान करें.

मकर – परिवार में खर्च की अधिकता रहेगी. पारिवारिक कलह. एलर्जी से कष्ट. मंगल के उपाय – ऊॅ अं अंगारकाय नमः का एक माला जाप करें. हनुमानजी की उपासना करें. मसूर की दाल, गुड दान करें.

कुंभ – प्रवास से लाभ. चाचा की संपत्ति का विरासत से लाभ चंद्रमा के कारण व्यसनी. संगति में धनहानि संभव. चंद्रमा के निम्न उपाय करें -ऊॅ श्रां श्रीं श्रीं एः चंद्रमसे नमः का जाप करें. दूध, चावल, का दान करें.

मीन – पारिवारिक सुख की प्राप्ति. समारोह में यश तथा प्रतिष्ठा की प्राप्ति. व्यवहारिक बनें. शारीरिक कष्ट संभव. गुरू के उपाय- ऊॅ गुं गुरूवे नमः का जाप करें. कुल पुरोहित, ब्राह्ण्य को यथासंभव दान दें.

Related Articles

Back to top button