ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
खेल

अगले साल से खिलाड़ी IPL नहीं PSL खेलेंगे : PCB चीफ रमीज राजा

IPL जहां रातों-रात खिलाड़ियों की तकदीर बदल जाती है | IPL…जहां पलभर में एक गरीब खिलाड़ी करोड़पति बन जाता है | IPL…जो पूरी दुनिया के क्रिकेटरों के लिए अपना टैलेंट दिखाने का सबसे बड़ा मंच है उसी IPL को पीसीबी चीफ रमीज राजा ने चुनौती दी है | दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग के खिलाफ रमीज राजा ने जो बयान दिया है उसके बाद उनका सोशल मीडिया पर मजाक बना हुआ है | आखिर रमीज राजा ने ऐसा क्या कह दिया कि लोग उनकी बातों को हजम नहीं कर पा रहे हैं | दरअसल रमीज राजा ने सोमवार को बयान दिया कि अगर पाकिस्तान सुपर लीग  ऑक्शन मॉडल में उतर गया तो फिर कोई आईपीएल नहीं खेलेगा |

रमीज राजा ने क्रिकइंफो से बातचीत करते हुए कहा, ‘अब पीएसएल  को ऑक्शन मॉडल में जाने की जरूरत है | मैं अगले साल से ऑक्शन मॉडल में जाना चाहता हूं | हम इस मुद्दे पर फ्रेंचाइजी मालिकों से बात करेंगे |’ रमीज राजा ने कहा, ‘ये पैसे का खेल है | जब पाकिस्तान में क्रिकेट की अर्थव्यवस्था बढ़ेगी तो पाकिस्तान की इज्जत भी बढ़ेगी | पाकिस्तान क्रिकेट की आर्थिक अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा साधन पीएसएल है | हम अगर पीएसएल को ऑक्शन मॉडल में ले जाएंगे तो फ्रेंचाइजियों की कमाई बढ़ेगी और फिर देखेंगे कि कौन पीएसएल की जगह आईपीएल में खेलता है |’

Related Articles

Back to top button