ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

तगड़ा झटका! पेट्रोल 50 तो डीजल हुआ 75 रुपये महंगा, इंडियन ऑयल ने कहा- यूक्रेन वॉर का असर

Petrol-Diesel Price Hike: श्रीलंका की आर्थिक हालत लगातार खराब हो रही है. और अब यहां पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक बार फिर बंपर बढ़ोतरी हुई है. यहां पेट्रोल के दाम 254 रुपये प्रति लीटर और डीजल के 214 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई के बीच जनता को एक बार फिर तगड़ा झटका लगा है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की सहयोगी कंपनी ने पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में बंपर इजाफा किया है. पड़ोसी देश श्रीलंका की आर्थिक हालत लगातार खराब हो रही है. इसी क्रम में अब यहां पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक बार फिर बंपर बढ़ोतरी हुई है. यहां पेट्रोल के दाम 254 रुपये प्रति लीटर और डीजल के 214 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. आपको बता दें कि एक महीने में यह तीसरी बढ़ोतरी है.

अभी और बढ़ेगी कीमत

रूस-यूक्रेन जंग के चलते पश्चिमी देश रूस पर प्रतिबंध लगा रहे हैं इसके कारण भी तेल और गैस के दाम बढ़ रहे हैं. क्रूड ऑयल की कीमत भी लगातार नए रिकॉर्ड की तरफ बढ़ रही है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत 139 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुकी है. इतना ही नहीं, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले श्रीलंकाई रुपये में 57 रुपये की गिरावट भी आई है. तेल कंपनी ने कहा है कि कीमतें बढ़ाने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है. इसके बाद भी आगे भारी घाटे की ही आशंका जताई जा रही है.

श्रीलंका में आर्थिक संकट बढ़ता ही जा रहा है. आपको बता दें कि श्रीलंका अपने इतिहास के सबसे गंभीर आर्थिक दौर से गुजर रहा है. श्रीलंका की विदेशी मुद्रा केवल 2.31 अरब डॉलर है और इसलिए उसे जरूरी चीजों के भुगतान में भी दिक्कत आ रही है. कच्चे तेल की बढ़ती कीमत की वजह से श्रीलंका की सरकार की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही है. दरअसल, यहां रूस-यूक्रेन जंग का असर साफ दिख रहा है.

भारत में भी बढ़ेगी कीमतें

पड़ोसी देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत के साथ ही भारत में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने के आसार हैं. हालांकि यहां तेल कंपनियों ने 3 नवंबर से पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. लेकिन तब से अब तक क्रूड ऑयल में 33 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा की बढ़ोतरी हो गई है, और पांच राज्यों के चुनाव भी अब खत्म हो चुके हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में 20 से 25 रुपए तक का इजाफा हो सकता है यानी ये इतने महंगे हो सकते हैं.

Related Articles

Back to top button