ब्रेकिंग
जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की बीमा कंपनी को कड़ी फटकार, फर्जी तर्क देने पर ठोका 20 हजार रुपये का जुर्माना जबलपुर हाईकोर्ट में पीजी मेडिकल काउंसलिंग की मेरिट लिस्ट के खिलाफ याचिका, इन सर्विस कोटे को दी गई चु... Satna Ghourdang Firing Case Police Action: सतना में घर में घुसकर फायरिंग और मारपीट करने वाले तीन आरो...
खेल

अश्विन पर सवाल उठाने वाले पाकिस्तानी कप्तान को रोहित शर्मा ने किया खामोश

टीम इंडिया ने श्रीलंका का क्लीन स्वीप किया। इस क्लीन स्वीप में अश्विन भारत के एक अहम किरदार साबित हुए। मोहाली से बेंगलुरु तक और लाल से गुलाबी गेंदों से उनका करामात दिखा। बेंगलुरु में पिंक बॉल टेस्ट जीतने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने फिर से एक बार वही बात दोहराई- अश्विन हैं सबसे महान। इस बयान को दोहराकर उन्होंने पाकिस्तान के एक पूर्व कप्तान के मुंह पर ताला जड़ने का काम किया। उन्होंने उसे खामोश कर दिया। और साथ ही साथ अश्विन के कॉन्फिडेंस को एक बार फिर से बढ़ा दिया।

रोहित शर्मा ने पहली बार अश्विन को सर्वकालिक महान मोहाली टेस्ट के बाद बताया था, जब उन्होंने कपिल देव के टेस्ट विकेटों का रिकॉर्ड तोड़ा था। तब रोहित के उस बयान पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर राशिद लतीफ ने कहा था, कि शायद भारतीय कप्तान की जबान फिसल गई। लेकिन, रोहित ने वही बात बेंगलुरु में भी दोहराकर उन्हें साफ कर दिया कि जबान फिसली नहीं थी बल्कि उनका सच में ऐसा मानना है। रोहित शर्मा ने जब पहली बार अश्विन को सर्वकालिक महान बताया था तब पाकिस्तान के राशिद लतीफ ने कहा था,  इसमें कोई शक नहीं है कि अश्विन एक जबरदस्त गेंदबाज हैं। अगर घरेलू परिस्थितियों में एसजी गेंद से अश्विन के परफॉर्मेंस को देखें तो इसमें कोई शक ही नहीं है कि वो इंडिया में बेस्ट स्पिनर हैं। हालांकि विदेशी परिस्थितियों में वो उतने सही नहीं हैं और मैं रोहित शर्मा से सहमत नहीं हूं। शायद रोहित शर्मा की जुबान फिसल गई होगी। लेकिन, अब रोहित ने अपनी बात दोहराकर राशिद लतीफ को खामोश करने का काम किया है। वैसे रोहित शर्मा के मुंह से ऐसे शब्द सुनने के बाद खुद अश्विन भी नि:शब्द रह गए थे। उन्होंने कहा था कि, ” मुझे नहीं पता है कि रोहित शर्मा को क्या कहें। इस पर प्रतिक्रिया के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं

Related Articles

Back to top button