ब्रेकिंग
Uttarakhand Minister News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, वीडियो शेयर कर ज... Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने ससुराल के दरवाज... Prahaar Movie Review: राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ का रिव्यू, वकील उज्ज्वल निकम के किरदार में छा ग... Apple iPhone Duo Repair Cost: एप्पल का नया फोल्डेबल फोन खरीदना जितना महंगा, स्क्रीन रिपेयर कराना उसस... Papankusha Ekadashi 2026 Date: कब है पापांकुशा एकादशी? जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त PM Modi Canada Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर में करेंगे कनाडा का दौरा, द्विपक्षीय संबंधों ... Mumbai Crime News: मुंबई के गोरेगांव में रोंगटे खड़े देने वाली घटना, 10 साल की नाबालिग ने 18 महीने क... Varanasi Sarnath Blast Case: वाराणसी के सारनाथ में अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में मुख्य आरोपी... Pakur Murder Case: झारखंड के पाकुड़ में करोड़ों की संपत्ति के लिए खौफनाक साजिश, सरकारी कर्मचारी के ज... Andhra Pradesh Crime News: विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर 110 ग्राम MDMA ड्रग्स के साथ युवती गिरफ्तार, प्...
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में दो लोग लिए गए हिरासत में, बांग्लादेशी संदिग्धों से संबंध होने का शक

भोपाल : मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज बताया कि भोपाल से पकड़े गए चार संदिग्धों के मामले में दो लोगों को और हिरासत में लिया गया है। डॉ.मिश्रा ने विधानसभा परिसर में संवाददाताओं को बताया कि ये विषय बहुत गंभीर है। दो और लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन हुआ है।

सभी से होगी पूछताछ

इसके पहले कल गृह मंत्री ने बताया था कि पकड़े गए संदिग्धों के पास से जेहादी साहित्य, संदिग्ध दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं। चार में से तीन ने बांग्लादेश का निवासी होना स्वीकार कर लिया है। कौन कितने समय से यहां था, इस बारे में अभी अलग-अलग जानकारी मिल रही हैं। सभी से अलग-अलग पूछताछ कर स्थितियां स्पष्ट हो जाएंगी।

दो दिन पहले हुई थी गिरफ्तारी

संदिग्ध गतिविधियों की सूचनाओं के आधार पर मध्य प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने बांग्लादेश से संबंधित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जमात ए मुजाहिदीन (जेएमबी) के चार सक्रिय सदस्यों को दो दिन पहले यहां से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार संदिग्ध आतंकवादियों में फजहर अली, मोहम्मद अकील, जहूरउद्दीन उर्फ इब्राहिम और फजहर जैनुल शामिल हैं। उनके कब्जे से जेहादी साहित्य, इलेक्ट्रानिक उपकरण और संदग्धि दस्तावेज जब्त हुए हैं।

Related Articles

Back to top button