ब्रेकिंग
Bihar Madrasa Inspection: बिहार में सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों का होगा भौतिक सत्यापन; शिक्षा विभाग... Rewa Crime News: शव वाहन में हो रही थी बकरियों की तस्करी; रीवा पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़, ड्रा... Jabalpur Lokayukta Action: जमीन सीमांकन के बदले 80 हजार की घूस लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार; लोकायु... Ujjain-Jhalawar Fourlane: सिंहस्थ-2028 से पहले बदलेगी उज्जैन-राजस्थान की राह; 2721 करोड़ के फोरलेन प... Bhopal Fraud News: पुराने नोट बेचने के चक्कर में महिला ने गंवाए 1.91 लाख रुपये; जानें कैसे ठगों ने ब... Ujjain Development News: महाकाल महालोक के बाद बदली उज्जैन की तस्वीर; आध्यात्मिक राजधानी से अब 'विकास... MP Tax Evasion: कर चोरी और फर्जी बिलिंग पर लगाम; एमपी सरकार का नया डिजिटल मॉड्यूल, अब नागरिक सीधे कर... Tvisha Sharma Death Case: भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत की गुत्थी; सीबीआई क्राइम सी... Morena News: हाथ बांधकर नदी में कूदा प्रेमी युगल; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, जानें क्या है पूर... MP Transport News: मध्यप्रदेश में अब 7 क्षेत्रों में होगा बस संचालन; मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की...
देश

कई राज्‍यों में टैक्स फ्री हुई फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’

फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ हाल ही में रिलीज हुई है और इस फिल्म को दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिल रहा है। यह फिल्म 80 और 90 के दशक में कश्मीर में हुए कश्मीरी पंडितों के नरसंहार और उनके पलायन की कहानी को बयां करती है। फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं और बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म रोजाना एक बढ़ते आंकड़े को दर्शाती है। फिल्म ने चार दिन में तकरीबन पचास करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोग देखें, इसके लिए कई राज्यों द्वारा इस फिल्म  को मनोरंजन कर से मुक्त किया जा रहा है

उत्तर प्रदेश में भी द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री कर दिया गया है। इसकी जानकारी योगी आदित्यनाथ ने अपने एक ट्वीट के जरिए दी है। योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्वीट में लिखा- उत्तर प्रदेश में द कश्मीर फाइल्स फिल्म टैक्स फ्री कर दी गई है।

हरियाणा पहला राज्य था, जहां पर इस फिल्म को टैक्स फ्री किया गया। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को पंचकुला के एक सिनेमाघर में यह फिल्म देखी थी। फिल्म देखने के बाद उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा फिल्म को टैक्स फ्री किया जा रहा है, जिससे कि आज की हमारी पीढ़ी भी इस फिल्म को देख सके और इस फिल्म को समझ सके।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी राज्य में फिल्म को टैक्स फ्री करने की रविवार को घोषणा की थी। इतना ही नहीं, राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश के डीजीपी को ये निर्देश भी दिया था कि राज्य के पुलिसवालों को एक दिन की छुट्टी दी जाए, ताकि वे इस फिल्म को देख सकें।

गुजरात सरकार भी राज्य में द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री कर चुकी है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सीएमओ के ट्विटर हैंडल से इसकी घोषणा की थी। रविवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा करते हुए कहा था कि कश्मीरी पंडितों को अपना घर छोड़कर पलायन करना पड़ा। कश्मीर फाइल्स में उस पीड़ा को दिखाया गया है। इसे अपना समर्थन देते हुए हम लोगों से आग्रह करते हैं कि वे फिल्म को देखें। हम कर्नाटक में फिल्म को टैक्स फ्री करते हैं।

गोवा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी रविवार को फिल्म देखने के बाद इसे टैक्स फ्री करने का ऐलान किया था। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा था कि जितना हो सकेगा उतना ज्यादातर स्क्रीन्स पर फिल्म के शोज को जारी रखा जाएगा।

उत्तराखंड में फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। राज्य के एक्टिंग चीफ मिनिस्टर पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की थी उन्होंने चीफ सेक्रेटरी को निर्देश दे चुके हैं कि राज्य में फिल्म को टैक्स फ्री करने के लिए जो उचित है वो कदम उठाएं।

Related Articles

Back to top button