ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
उत्तरप्रदेश

सपा की जीत पर शर्त लगा हार गया बाइक, अवधेश को लखनऊ बुलाकर अखिलेश यादव ने दिया ये रिटर्न ‘गिफ्ट’

यूपी चुनाव के नतीजे जहां राजनीतिक दलों के लिए कई तरह के संदेश लेकर आए वहीं अलग-अलग दलों के समर्थकों के बीच भी इसके अलग-अलग रंग देखने को मिले। गांव-गांव, शहर-शहर लोगों ने अपने-अपने समीकरणों के हिसाब से जीत-हार का अनुमान लगा रखा था। कई तो इतने आश्‍वस्‍त थे कि दूसरों से शर्त तक लगा ली थी। ऐसी ही एक शर्त लगी थी बांदा के अवधेश कुशवाहा और उनके दोस्‍त के बीच में।  सपा की जीत पर शर्त लगाने वाले अवधेश नतीजे आते ही अपनी बाइक हार गए। उन्‍होंने दोस्‍त को तुरंत अपनी बाइक दे दी थी। इस बात की जानकारी सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव को हुई तो उन्‍होंने लखनऊ बुलाकर न सिर्फ अवधेश को एक लाख रुपए का चेक दे दिया बल्कि भविष्‍य में कभी ऐसी कोई शर्त न लगाने की हिदायत भी दी।

अवधेश और उनके दोस्‍त के बीच शर्त लगी थी कि अगर सपा जीती तो दोस्‍त अवधेश को अपना टैंपो दे देगा और भाजपा जीत गई तो अवधेश अपनी बाइक दे देंगे। इस शर्त को लेकर दोनों के बीच स्‍टांप पेपर पर बकायदा लिखा-पढ़ी भी हो गई। 10 मार्च को चुनाव नतीजे आए तो दोपहर होते-होते भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का रास्‍ता साफ हो गया।  सपा की हार के चलते अवधेश को शर्त हारनी पड़ी और उन्‍होंने तत्‍काल अपने दोस्‍त को बाइक दे भी दी। बाइक से गांव-गांव जाकर बिजली का सामान बेचने वाले अवधेश ने सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद बताया कि उसे शर्त में बाइक देनी पड़ी। अखिलेश यादव ने उसे उसकी बाइक की कीमत से ज्‍यादा का चेक दिया है। इसके साथ ही ये भी कहा है कि आगे से ऐसा न करें। अवधेश ने कहा कि अब मैं बाइक खरीदकर दोबारा से अपना काम शुरू करूंगा।

Related Articles

Back to top button