ब्रेकिंग
पशुपालकों के लिए खुशखबरी! एमपी में अब सरकार खरीदेगी दूध, सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान Shocking Crime: पति की हैवानियत! चरित्र शंका में पत्नी को दी रूह कंपा देने वाली सजा, गंभीर हालत में ... Haryana BJP News: भाजपा नेता कौशल शर्मा को मिला मंत्री पद का दर्जा; संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी Government Update: जनगणना ड्यूटी से नदारद 289 अधिकारियों पर गिरेगी गाज, FIR दर्ज करने का आदेश जारी Tamil Nadu Elections 2026: 'थलापति' विजय का चला जादू; 2 साल पुरानी पार्टी TVK ने कैसे ढहाए दिग्गजों ... Tamil Nadu Elections 2026: विजय की पार्टी TVK की धमाकेदार जीत; चेन्नई स्थित आवास पर डांस और गानों के... PM Modi on Bengal Results: 'हिंसा नहीं, विकास चाहिए'; बंगाल फतह के बाद प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं ... Baramati Bypoll Result 2026: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत; 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से विरोधियो... MP Government Plan: ग्वालियर को सौगात! ऋषि गालव के नाम पर बनेगा नया विश्वविद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र... Kerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस गठबंधन की सत्ता में वापसी; मुस्लिम लीग का 85% स्ट्रा...
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के भोपाल में पकड़े गए आतंकियों के सिमी से संपर्कों की तलाश

भोपाल। जमात-ए-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के चार आतंकियों को भोपाल में गिरफ्तार करने के बाद अब एटीएस प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट आफ इंडिया (सिमी) से संपर्कों की तलाश कर रही है। दरअसल, भोपाल की केंद्रीय जेल में सिमी के आतंकी बंद हैं। यह पता किया जा रहा है कि पिछले एक साल में इनसे किन-किन ने संपर्क किया है और वे जेएमबी के आतंकियों के संपर्क में तो नहीं रहे हैं। प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी केंद्रीय खुफिया एजेंसी से भी संपर्क में है और जानकारी साझा कर रहे हैं। उधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्राप्त की।

पुलिस मुख्यालय के सूत्रों ने बताया कि आतंकियों के पास से जो पर्चे प्राप्त हुए हैं, उससे साफ है कि इनकी कार्यप्रणाली भी वैसी ही है, जैसी सिमी की रही है। ये जिहादी पर्चे के माध्यम से संगठन की विचारधारा का प्रचार-प्रसार करते हैं और ऐसे लोगों को तैयार करते हैं जो उनके लिए कुछ भी कर सकें। दरअसल, मध्य प्रदेश सिमी का गढ़ रहा है और कई वारदातों में इसकी भूमिका भी सामने आ चुकी है। इससे जुड़े आतंकी भोपाल की केंद्रीय जेल में बंद हैं। इन्हें अहमदाबाद ब्लास्ट में फांसी और आजीवन कारवास की सजा सुनाई गई है। इसे ध्यान में रखते हुए एटीएस जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button