ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से...
छत्तीसगढ़

रायपुर निगम की सामान्य सभा आज

रायपुर । मंगलवार को रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा है। इसी दिन बजट भी प्रस्तुत किया जाएगा। इस सभा को लेकर भाजपा पार्षदों ने सोमवार को बैठक कर होमवर्क किया। जिन-जिन विषयों पर कल सभा में प्रश्न उठाए जाने हैं, उन सभी पर आज चर्चा की गई। ये तय किया गया कि यदि महापौर ने स्पष्ट उत्तर नहीं दिया तो सदन नहीं चलने दिया जाएगा।

मंगलवार को निगम का बजट रखा जाएगा। भाजपा पार्षदों की रणनीति ऐसी बनाई कि हर प्रश्न पर सत्ता पक्ष उलझ जाए। नेता प्रतिपक्ष पार्षद मीनल चौबे ने कहा कि पिछले एक साल में कोई भी नया काम नहीं हुआ है। जनता की समस्याएं जस की तस हैं। मच्छर, धूल, अवैध कब्जे बढ़े हैं। इस बजट में युवाओं के लिए क्या कुछ होगा, इसे हम देखेंगे। स्व सहायता समूह की महिलाओं के लिए क्या कुछ होगा, शहरी स्वास्थ्य के लिए क्या किया जा रहा है, पार्षदों के काम रूके हुए हैं।

उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि नगर निगम का बजट शहर के भीतर की अव्यवस्था को सुधारने की बात लेकर आए। हालांकि हमें आशा नहीं है मगर देखते हैं, क्या कुछ होता है? महापौर को चाहिए कि वह सरकार से शहर के लिए बड़ी राशि का आवंटन कराएं जैसा पिछले सालों में होता रहा है लेकिन नगर निगम का बजट सीमित होता जा रहा है।

Related Articles

Back to top button