ब्रेकिंग
बिलासपुर में ठेका श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर फूटा गुस्सा, तिफरा कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन महादेव सट्टा ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के आधार पर देश के 6 राज्यों में सीबीआई के छापे बलौदाबाजार के गिधौरी में सनसनी, तालाब के पास खून से लथपथ मिला 19 वर्षीय युवक का शव खूंटी में अपराधियों के हौसले बुलंद, रांची-खूंटी मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ फायरिंग गिरिडीह के बासाबूदा गांव में अंधविश्वास का खूनी खेल, डायन-बिसाही के आरोप में महिला की निर्मम हत्या लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सजी झुमरी तिलैया की सबसे बड़ी फल मंडी दहेज हत्या मामलों में झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सिर्फ रिश्तेदार होने मात्र से नहीं ठहरती आपराधि... पलामू के नावाबाजार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत और एक घायल डाल्टनगंज के नामकरण वाले ब्रिटिश अधिकारी के वंशज पहुंचे झारखंड, लातेहार और पलामू का किया दौरा झारखंड के 26 वर्षों के सफर में स्वास्थ्य सेवाओं का विकास, सदर अस्पताल से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बदली...
खेल

धोनी की तरह है मेरी कप्तानी का तरीका : डुप्लेसी 

बेंगलुरू । विराट कोहली की जगह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कप्तान बनाये गये दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसी को आईपीएल के 15 वें सत्र में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। टीम की कप्तानी के लिए तैयार डुप्लेसी के अनुसार उनके नेतृत्व का तरीका भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तरह ही है। डुप्लेसी भी आरसीबी में आने से पहले धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में शामिल रहे हैं।
इस क्रिकेटर ने कहा, ‘मैं भाग्यशाली हूं कि मैं क्रिकेट में अपनी यात्रा में कुछ शानदार कप्तानों के साथ खेला। मैं दक्षिण अफ्रीका के अब तक के सर्वश्रेष्ठ कप्तान ग्रीम स्मिथ के साथ खेलते हुए बड़ा हुआ।’ उन्होंने कहा, ‘इसके बाद 10 साल धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग के साथ मैं रहा।’ डुप्लेसी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि धोनी और मेरी कप्तानी के तरीके में काफी समानता है क्योंकि हम दोनों ही बहुत शांत व्यक्तित्व वाले हैं।’
उन्होंने कहा, ‘जब मैंने चेन्नई के साथ शुरूआत की थी तो दक्षिण अफ्रीका में कप्तानी संस्कृति को देखते हुए मुझे धोनी पूरी तरह से अलग लगे थे।’
उन्होंने कहा, ‘मुझे फिर पता चला कि कप्तानी के अलग तरीके हो सकते हैं पर अपना तरीका होना अहम है क्योंकि जब दबाव आता है तो खुद का तरीका ही काम आता है। इसलिए मैं विराट कोहली की कप्तानी की शैली नहीं अपना सकता क्योंकि मैं विराट कोहली नहीं हूं। मैं धोनी की तरह की कप्तानी की कोशिश भी नहीं कर सकता।’
डुप्लेसी ने कहा, ‘लेकिन मैंने कुछ चीजें सीखी हैं जिससे मेरी कप्तानी की शैली में मदद मिली। मैं इस यात्रा के लिए आभारी।’ आरसीबी को आईपीएल में अपना पहला मुकाबला मुंबई में पंजाब किंग्स से खेलना है।

Related Articles

Back to top button