ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
मध्यप्रदेश

शिवराज मुख्यमंत्री, मंत्री और भाजपा विधायक गुरुवार को देखेंगे ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म

भोपाल।   कश्‍मीर से हिंदुओं के पलायन और उनकी त्रासदी को दर्शाती फिल्‍मकार विवेक अग्‍निहोत्री की फिल्‍म ‘द कश्‍मीर फाइल्‍स’ लगातार सुर्खियों में हैं। अब मुुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस फिल्‍म देखने का फैसला किया है। सीएम हाउस में हुई एक बैठक में यह तय किया गया कि मुख्यमंत्री शिवराज के साथ भाजपा के कई विधायक, मंत्री और भाजपा संगठन के प्रमुख पदाधिकारी परिवार सहित 16 मार्च को शाम 8 बजे एमपीटी के ड्राइव इन सिनेमा, अशोका लेक व्यू में इस फिल्म को देखने जाएंगे। सभी शाम आठ बजे परिवार के साथ फिल्म देखेंगे।

मंत्री विश्‍वास सारंग बोले, सच पर पर्दा डालने के लिए प्रायश्‍चित करें कांग्रेस, वामपंथी

उधर, प्रदेश के चिकित्‍सा शिक्षा मंत्री विश्‍वास सारंग ने इस मसले को लेकर विरोधियों पर पर निशाना साधा। मंगलवार को विधानसभा से बाहर पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्‍होंने कहा कि हकीकत यह है कि कांग्रेस ने हमेशा विघटनकारियों को संरक्षण दिया। वहीं भाजपा सरकार ने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की है। कांग्रेस तो एयर स्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राइक पर भी सवाल उठाती है

उन्‍होंने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर कांग्रेस के राज्‍यसभा सदस्‍य और पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्विजय सिंह पर पलटवार किया। मंत्री सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह देशद्रोहियों का साथ देते हैं। उन्‍होंने हर समय विघटन करने वालों का साथ दिया। कश्मीरियों हिंदुओं पर अत्याचार के लिये कांग्रेस दोषी है। वामपंथियों, देशद्रोहियों और कांग्रेस ने सच पर पर्दा डालने का काम किया है। ‘द कश्मीर फाइल्स’ से सच उजागर हुआ है। मेरा तो कहना है कि कांग्रेस और वामपंथी दलों को भी यह फिल्‍म देखना चाहिए। फ़िल्म देखकर कश्मीर के मूलनिवासी हिंदुओं पर अत्याचार के लिये कांग्रेस और वामपंथी दलों को प्रायश्‍चित करना चाहिए। उन्‍होंने सभी लोगों से ‘द कश्‍मीर फाइल्‍स’ देखने की अपील की। उन्‍होंने इस संदर्भ में ट्वीट भी किया और कहा कि आपको भविष्य में ‘द बंगाल फाइल्स’ या ‘द केरल फाइल्स’ ना देखना पड़े, इसलिए आप ‘द कश्‍मीर फाइल्‍स’ अवश्य देखें और समझें कि किस तरह कांग्रेस ने नरसंहार के सच को छुपाया था।

Related Articles

Back to top button