ब्रेकिंग
कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ...
मध्यप्रदेश

‘ऑपरेशन पंचर’ पर सियासी बयानबाजीः शिक्षा मंत्री बोले- इसके लिए अधिकारी नहीं कमलनाथ सरकार जिम्मेदार

 भोपाल। ‘ऑपरेशन पंचर’ (operation puncture) पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार (Education Miner Inder Singh Parmar) ने स्कूलों में बांटने वाली साइकिलों की बरबादी का सीधा आरोप कमलनाथ सरकार पर लगाया है। शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि इसके लिए अधिकारी नहीं कमलनाथ सरकार जिम्मेदार है। कमलनाथ सरकार में बच्चों से ज्यादा साइकिल खरीदी गई थी।

बता दें कि मध्यप्रदेश का विधान सभा सत्र के छठवें दिन प्रदेश की बहुचर्चित साइकिल वितरण का मुद्दा “ऑपरेशन पंचर” गूंजा। विधानसभा की पूर्व उपाध्यक्ष हिना कांवरे (former Deputy Speaker Hina Kavre) साइकिल का मुद्दा उठाई।

मामले में स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर परमार ने Lalluram.Com से बात करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है। साइकिलों के बरबाद होने के जिम्मेदार कमलनाथ सरकार है। बच्चों से ज्यादा साइकिल कमलनाथ सरकार में खरीदी गई थी। ज्यादा साइकिल खरीद गई इसलिए बर्बाद हो गई। कोविड के कारण पिछले 2 साल से साइकिल वितरण योजना बंद थी। पुरानी साइकिल इसलिए नहीं बाटी क्योंकि आधे बच्चों को मिलती आधों को नहीं। अधिकारियों पर कार्रवाई का सवाल नहीं उठता, इसके लिए कमलनाथ सरकार जिम्मेदार है। इंदर सिंह परमार ने माना साइकिल बड़ी संख्या में खराब हुई है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि जो साइकिल ठीक है उनके पार्ट्स निकालकर इस्तेमाल किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button