ब्रेकिंग
सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब...
देश

दिल्ली मेट्रो के यात्रियों को अब महिला आटो ड्राइवर पहुंचाएंगी घर

दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए आम आदमी पार्टी सरकार एक और राहत लेकर आई है। अब दिल्ली मेट्रो से उतरने के बाद अब बेहद सुरक्षित तरीके से घर पहुंच सकेंगे। आने वाले दिनों में महिला आटो ड्राइवर वाहन चलाकर आपको घर छोड़ेंगीं।

नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार ने महिलाओं के लिए आरक्षित ई-आटो के कुछ दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (Delhi Metro Rail Corporation) को दे दिए गए हैं। इसके साथ ही अब इन परमिट के तहत चलने वाले ई-आटो मेट्रो स्टेशनों से लास्ट माइल कनेक्टिविटी के तहत चलेंगे। इसके अलावा, अरविंद केजरीवाल सरकार ने डीएमआरसी के सामने यह शर्त रखी है कि इन्हें केवल महिला चालक ही चला सकेंगी। दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हम महिला टैक्सी ड्राइवरों के भी संपर्क में हैं और अधिक महिलाओं को आगे आने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए गैर सरकारी संगठनों से भी मदद ले रहे हैं।

गौरतलब है कि सार्वजनिक परिवहन बसों, टैक्सियों और इलेक्टि्रक आटो रिक्शा (ई-आटो) आदि को चलाने में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए दिल्ली सरकार ने ई-आटो के संयुक्त स्वामित्व की भी अनुमति दी है।महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत ई-आटो आरक्षित किए गए हैं। डीटीसी को चलाने के लिए ऊंचाई प्रतिबंधों में ढील दी गई है, ताकि महिलाएं दिल्ली परिवहन निगम की बसें चला सकें। एक नई पहल में ई-आटो का सह-पंजीकरण शामिल है।जिसके तहत एग्रीगेटर या कंपनियां परमिट धारक के साथ संयुक्त रूप से इलेक्ट्रिक वाहन के मालिक हो सकते हैं, ड्राइवर महिलाएं किश्तों में लागत का भुगतान कर सकती हैं और कुछ वर्षों के बाद ई-आटो की मालिक बन सकती हैं।  एक कोच में कर सकेंगे 350 यात्री सफर

गौरतलब है कि फरवरी के अंतिम सप्ताह से दिल्ली मेट्रो ट्रेन के प्रत्येक कोच में 350 लोग सफर कर रहे हैं। इससे पहले कोरोना के बढ़ते मामलों के दौरान एक कोच में औसतन 50 यात्रियों के बैठने के लिए सीट उपलब्ध होती है। बता दें कि मेट्रो कोच को इस तरह डिजाइन किया गया है कि ज्यादा यात्री खड़े हो सकें। इसलिए एक कोच की क्षमता करीब 350 यात्रियों के सफर करने की क्षमता होती है। ऐसे में अब प हले जहां एक कोच में 50 यात्री सफर करते थे। वहीं अब एक कोच में 350 यात्री और आठ कोच की मेट्रो में 2800 यात्री सफर कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button