ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...
मध्यप्रदेश

इधर लापता 4 साल के मासूम को परिजन और पुलिस करते रहे तलाश, उधर चावल से भरे स्टील बर्तन में समाया बच्चा घंटों जूझने के बाद जिंदगी की जंग हार गया

शहडोल। जिले के अमलाई में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सुबह से लापता 4 वर्षीय बालक की चावल से भरे स्टील के बर्तन में दम घुटने से मौत हो गई। इधर बच्चे के परिजन और पुलिस बच्चे की तालश करते रहे तो उधर बच्चा चावला से भरे स्टील के अनाज की कोठी में घंटों जूझने के बाद जिंदगी मौत की लड़ाई लड़ रहा था। घंटों जिंदगी और मौत से जूझने के बाद मासूम जिंदगी की जंग हार गया और उसकी मौत हो गई।

दरअसल 4 वर्षीय रोशन आज सुबह से घर से लापता था। काफी तलास के बाद बच्चे का कोई पता नही लगने पर मामले की अमलाई पुलिस को सूचना दी। काफी तलास के बाद पुलिस को बच्चा अनाज के कोठी ( स्टील की टंकी ) में मृत अवस्था मे मिला। हालांकि पुलिस मामले की पड़ताल में लगी हुआ है कि बच्चे की किन परिस्थितियों में मौत हुई है।

अमलाई थाना क्षेत्र पीपल चौक ईटा भट्ठा निवासी जितेन सिह के 4 वर्षीय पुत्र रोशन सिह आज 11 बजे से लापता था। काफी तलास के बाद भी बच्चे का पता नही लगने पर बच्चे के लापता होने की सूचना अमलाई पुलिस को दी। सूचना मिलने पर अमलाई पुलिस व परिजन बच्चे की तलाश में जुटे रहे। काफी ताला के बाद भी बच्चे का दोपहर तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा तब पुलिस घर के आसपास तलास की। इस दौरान पुलिस ने जितेन सिह के घर में तलास किया तो देखा कि रोशन एक अनाज के कोठी ( स्टील की टंकी ) मृत पड़ा हुआ था। ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि बच्चा खेल खेल में अनाज के बड़े बर्तन में चला गया था। इससे दम घुटने से बच्चे की मौत हो गई।

मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। हालांकि पुलिस मामले की पड़ताल में लगी हुआ है कि बच्चे की किन परिस्थितियों में मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button