ब्रेकिंग
गणेशोत्सव में DJ और लाउडस्पीकर पर छिड़ा सियासी घमासान, AIMIM और शिंदे गुट आमने-सामने मथुरा का रहस्यमयी कोयले घाट, जहां वासुदेव ने कान्हा को टोकरी में रखकर पार की थी यमुना अरनिया में मिले 2 पाकिस्तानी कबूतर, पंजों में बंधी रिंग पर लिखे मिले पाक मोबाइल नंबर; सुरक्षा एजेंसि... पटना के गांधी घाट पर रिकॉर्ड स्तर छू सकती है गंगा, 8 जिलों में अलर्ट जारी; हेल्पलाइन 1070 सक्रिय अल्मोड़ा के सल्ट में 8 महीने बाद दहशत का अंत: 4 लोगों का शिकार करने वाला बाघ ट्रेंकुलाइज नशेड़ी बेटे ने मां और सास पर किया जानलेवा हमला, बच्ची को कमरे में किया बंद; पुलिस ने किया गिरफ्तार नीले ड्रम कांड की आरोपी मुस्कान की बेटी जेल में मनाएगी जन्माष्टमी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बनेगी रा... प्रयागराज कोर्ट में पेश नहीं हुए सांसद पप्पू यादव: अदालत ने दिया हाजिर होने का अंतिम अवसर ब्रिक्स समिट के चलते 11 सितंबर को दिल्ली में अवकाश: उपराज्यपाल ने जारी किया नोटिफिकेशन कनॉट प्लेस इनर सर्किल फिर होगा वाहनमुक्त? NDMC ने जनता से मांगे सुझाव, जानिए प्लान
खेल

आज के दिन सचिन तेंदुलकर ने रचा था इतिहास, शतकों के शतक के 10 साल पूरे

इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक इस आंकड़े को हासिल करने का ख्वाब शायद ही दुनिया के किसी बल्लेबाज ने देखा हो लेकिन सचिन तेंदुलकर  ने इसे पूरा कर दिखाया। आज ही के दिन साल 2012 में सचिन तेंदुलकर ने शतकों का शतक ठोका था। बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप में मीरपुर के मैदान पर सचिन ने इतिहास रचा था। वो 100 शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। सचिन तेंदुलकर ने महज 17 साल की उम्र में अपने करियर का पहला इंटरनेशनल शतक ठोका था और अगले 2 दशक में वो 100 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए थे।

सचिन तेंदुलकर ने भले ही शतकों का शतक ठोक इतिहास रचा हो लेकिन इस मुकाबले को टीम इंडिया ने गंवा दिया था। कई आलोचकों ने सचिन की धीमी पारी को इसकी वजह बताया। भारत ने उस मुकाबले में 50 ओवर में 289 रन बनाए थे और बांग्लादेश ने लक्ष्य आखिरी ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। सचिन तेंदुलकर को आलोचना तो मिली लेकिन 100 शतक के लिए दुनिया ने उन्हें सलाम भी किया। सचिन का ये रिकॉर्ड टूटना बेहद मुश्किल है। सचिन के बाद पॉन्टिंग ने 71 इंटरनेशनल शतक लगाए हैं। कोहली भी 70 शतक लगा चुके हैं और माना जा रहा है कि वो सचिन का ये रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। लेकिन विराट कोहली पिछले ढाई सालों से शतक नहीं लगा पाए हैं

Related Articles

Back to top button