ब्रेकिंग
आपदा में दुपट्टे का टुकड़ा बांधा था, अब अहमदाबाद से भेजी राखी: CM पुष्कर सिंह धामी को बहन धनगौरी का ... पीरियड्स के असहनीय दर्द से पाएं राहत: गायनेकोलॉजिस्ट ने बताए 3 जरूरी न्यूट्रिएंट्स; पेनकिलर की नहीं ... इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान टीम में घमासान: कप्तान बाबर आजम को हुआ तेज बुखार; डॉक्टर ने दी 3 दिन आराम... थाईलैंड के पटाया पहुंचा 5000 सैनिकों वाला अमेरिकी युद्धपोत 'USS अब्राहम लिंकन': रेड लाइट एरिया में प... क्लीन एनर्जी भरपूर, फिर भी कोयले पर निर्भरता क्यों?: ग्रिड क्षमता और बैटरी स्टोरेज की कमी से बर्बाद ... 7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड स्क्रीन के साथ Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, ₹4,000 की छूट; देखें कीमत व... जन्माष्टमी पर क्यों बनाए जाते हैं लड्डू गोपाल के नन्हे चरण चिह्न? जानिए धार्मिक महत्व और सही दिशा रोमांस छोड़ सस्पेंस-थ्रिलर की ओर मुड़ीं करीना कपूर: पृथ्वीराज सुकुमारन संग 'दायरा' में आएंगी नजर; पि... सोनभद्र NCL ओवरमैन हत्याकांड का खुलासा: 2 घंटे पहले घर पहुंचे पति ने प्रेमी संग देखा; पत्नी और प्रेम... अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO पर आज लगेगी अंतिम मुहर: चंदा चोरी विवाद के बाद प्रशासनिक सुधार, रेस मे...
मध्यप्रदेश

Terror in Bhopal: आतंकियों से पूछताछ में 9 राज्यों से जुड़ा कनेक्शन, 4 राज्य की ATS ने राजधानी में जमाया डेरा, पुलिस अब किरायेदारों का करेगी वेरिफिकेशन, इंदौर में भी पुलिस अलर्ट

भोपाल/इंदौर। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ में एक के बाद एक कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. अब तक 9 राज्यों में जेएमबी संगठन ( जमात-ए-मुजाहदीन बांग्लादेश ) के स्लीपर सेल और उनके मददगार के सक्रिय होने की जानकारी सामने आई है. इस खुलासे के बाद 4 राज्य उत्तर प्रदेश, असम, त्रिपुरा और बंगाल एटीएस की टीम ने भोपाल में डेरा डाला हुआ है. आने वाले दिनों में कई राज्यों तक आतंकियों से जुड़ी जांच पहुंच सकती है. जिन राज्यों से आतंकियों का कनेक्शन जुड़ा है उनमें उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, झारखंड, बिहार, बंगाल, छत्तीसगढ़, असम, त्रिपुरा और दिल्ली शामिल है.

इसके अलावा आतंकियों की गिरफ्तार के बाद अब राजधानी पुलिस बड़ा अभियान चलाएगी. शहर के सभी किरायेदारों का वेरिफिकेशन होगा. डाटा तैयार किया जाएगा. एडिशनल सीपी सचिन अतुलकर ने बीट प्रभारियों को निर्देश दिए हैं. शहर के तमाम किरायेदारों की जानकारी जुटाई जाएगी.

भोपाल में गिरफ्तार आतंकियों पर बड़ा खुलासा, कोलकाता से हो रही थी आतंकवादियों को फंडिंग, 2 लोगों की संलिप्तता आई सामने, पकड़ने के लिए पुलिस रवाना

इसमें लापरवाही करने वाले मकान मालिकों और बीट प्रभारियों पर कार्रवाई होगी. जो एजेंट किराए पर मकान दिलवाते हैं, उनका भी वेरिफिकेशन होगा. जेएमबी के आतंकवादी जिस घर से पकड़ाए थे, वहां मकान मालिक ने किराएदार का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं करवाया था.

भोपाल के बाद इंदौर पुलिस भी अलर्ट

वहीं भोपाल में चार आतंकियों के पकड़े जाने के बाद इंदौर पुलिस ने भी अलर्ट जारी किया है. संवेदनशील इलाकों में पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. बम स्क्वाड और डॉग स्कॉट के माध्यम से अलग-अलग जगह आगामी त्योहारों को लेकर चेकिंग की जा रही है. साथ ही सोशल मीडिया पर एक्टिव होने वाले बदमाशों पर भी पुलिस नकेल कसती नजर आ रही है.

सोशल मीडिया पर हथियारों की फोटो डालने वाले बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इंदौर में रंग पंचमी पर निकलने वाले गैरों को लेकर भी पुलिस पर इंतजाम पूरे हो चुके हैं. 20 ड्रोन कैमरा और 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरा से इंदौर में होने वाले आयोजन पर निगाह रखी जाएगी.

Related Articles

Back to top button