ब्रेकिंग
Greater Noida Robbery: ग्रेटर नोएडा की पॉश सोसायटी में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, सुरक्षा पर उठे सवाल Baruipur Case: बारुईपुर हत्याकांड पर सियासी घमासान, ममता बनर्जी के आवास के बाहर केंद्रीय बल तैनात Kanpur Road Accident: बर्रा एलिवेटेड रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रैफिक सिपाही और ट्रक ड्राइवर की मौत Dehradun Crime News: मामूली एक्सीडेंट के बाद युवक का अपहरण, रातभर बंधक बनाकर दिया थर्ड डिग्री टॉर्चर Allahabad High Court on Halala: हलाला के नाम पर नाबालिग से गैंगरेप, कोर्ट बोला- पर्सनल लॉ अपराध से न... Mumbai Mankhurd Building Collapse: मानखुर्द में 3 मंजिला इमारत ढही, 5 बच्चों और महिला की मौत 24 रुपये के लिए 5 साल की कानूनी लड़ाई: खाली बाम मिलने पर उपभोक्ता ने कंपनी को चखाया मजा, मिला 40 हजा... 'भारत की एकता और प्रगति के लिए समर्पित जीवन': पीएम मोदी ने किया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद Maharashtra Weather Updates: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भूस्खलन, रेल यातायात ठप और ठाणे में रेड अलर्ट Ram Mandir Trust Meeting: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चंपत राय के इस्तीफे और नए महासचिव पर होगा...
मध्यप्रदेश

अंतिम दिन तीन लाख से अधिक भक्तों ने लिया कथा का आनंद देपालपुर मन्दिर में फ़िल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी 20 फीट की प्रतिमा देंगी

सात दिवसीय शिव के 11 अवतार रुद्र मंदिर के निमित शिवपुराण कथा का समापन लगभग तीन लाख भक्तों की मौजूदगी में हुआ। सात दिवसीय कथा का सार एक जल लोटा, एक पुष्प, एक चावल तथा एक बिल्व पत्र को शिवलिंग पर चढ़ाकर श्री शिवाय नमस्तुभ्यं बोलने से सभी कष्ट दूर होते हैं। इस कथा में करीब 15 लाख से ज्यादा भक्त कथा में शामिल हुए। दानदाताओं ने खूब दान दिया व रुद्र के 11 मंदिरों के साथ नौ देवियों के मंदिर की राशि भी दानदाताओं ने दान की। निजी चैनल पर कथा श्रवण कर रही दिल्ली में यूनियन बैंक में कार्यरत मैनेजर 24 अवतार मंदिर में बन रहे शिव के 11 रुद्र मन्दिर से इतनी प्रभावित हुई कि एक मंदिर की राशि 21 लाख रुपये दान कर दिए।

शिल्पा शेट्टी 20 फीट की प्रतिमा देंगी

फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी 20 फीट ऊंची शंकरजी की प्रतिमा लगवाने की बात कही। पुलिस प्रशासन ने भी सफल आयोजन पर राहत की सांस ली। नगर का यह पहला आयोजन रहा जहां मंदिर तथा पंडाल में सेवाएं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, हिन्दू जागरण मंच, आजाद डिफेंस एकेडमी, पृथ्वी एकेडमी तथा श्रीराम चरित्र मानस मंडल चांदेर द्वारा पूरे समय अपने नि:स्वार्थ भाव से सेवा दी। शिवपुराण के सातवें व अंतिम दिन पं. प्रदीप मिश्रा ने बताया, भोलेनाथ को दिखावा पसंद नहीं है। आप निर्मल भाव से भगवान की भक्तिकरोगे तो वह तुम्हारी मनोकामना पूरी करेगा। जिस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण की बांसुरी की आवाज सुन कर गोपियां दौड़ी चली आती थीं, उसी प्रकार भोलेनाथ की शिवपुराण में श्रद्धालु चले आते हैं। शिवपुराण कथा के अंतिम दिन व्यास गद्दी की पूजा मुख्य यजमान धर्मवीर सिंह चौहान, ट्रस्ट अध्यक्ष मनोज पटेल, ट्रस्ट उपाध्यक्ष सुलोचना पटेल, ट्रस्ट सचिव चिंटू वर्मा व दानदाताओं ने किया।

शिवपुराण करती शृंगार

पं.मिश्रा ने कहा, गली-गली में खुले ब्यूटी पार्लर शरीर के बाहर का शृंगार करते हैं। शरीर के अंदर का आत्मा का शृंगार शिव पुराण करती है। गाय, बेटी व ब्राह्मण इन तीनो ंंंमें वह ताकत होती है कि यह काल को भी काट सकती है। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी व उनकी माता द्वारा 11 रुद्र अवतार मंन्दिर में 21 फीट का संगमरमर का शिवलिंग देने की घोषणा की। दो बच्चों ने अपनी गुल्लक मन्दिर में आकर दान की।

Related Articles

Back to top button