ब्रेकिंग
BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ...
मध्यप्रदेश

2024 तक शत-प्रतिशत घरों को मिलेगा नल से जल : मंत्री भार्गव

भोपाल : लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कहा है कि जल जीवन मिशन से 2024 तक प्रदेश की सम्पूर्ण ग्रामीण आबादी को नल से जल उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मिशन के कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाएगा। इसके लिए स्थानीय जन-प्रतिनिधियों का पूर्ण सहयोग लिया जाए। मंत्री श्री भार्गव ने मंत्रालय में सम्पन्न हुई मंत्री समूह की बैठक में उक्त बात कही।

बैठक में वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री बृजेन्द्र सिंह, प्रमुख सचिव श्री मलय श्रीवास्तव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

जल जीवन मिशन में 30 हजार 668 करोड़ लागत की जल-प्रदाय योजनाएँ स्वीकृत

जल जीवन मिशन में ग्रामीण आबादी में पेयजल व्यवस्था के लिए अब तक 30 हजार 668 करोड़ रुपये अधिक लागत की जल-प्रदाय योजनाएँ स्वीकृत की गई हैं। इनमें एकल ग्राम नल-जल, समूह जल-प्रदाय रेट्रोफिटिंग योजनाएँ शामिल हैं। प्रदेश में मिशन का प्रभावी क्रियान्वयन ग्रामीण परिवारों लिए काफी लाभदायी साबित रहा है। शत-प्रतिशत ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन से जल उपलब्ध करवाने के निर्धारित लक्ष्य को वर्ष 2024 पूरा किया जाना है, जिससे गाँव में बसे प्रत्येक परिवार को घर पर ही नल से जल उपलब्ध करवाया जा सके। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और जल निगम द्वारा मिशन से अभी तक प्रदेश 4126 ग्रामों के शत-प्रतिशत परिवारों को नल से जल उपलब्ध करवाया गया है।

47 लाख 67 हजार परिवारों को दिए जा चुके नल कनेक्शन

मिशन के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाना है कि कोई भी ग्रामीण परिवार पेयजल लिए परेशान नहीं हो और सभी को घर में ही नल के माध्यम से जल मिले। मिशन में अब तक 47 लाख 67 हजार से अधिक परिवारों को नल कनेक्शन से जल उपलब्ध करवाया जा चुका है। प्रदेश के सभी जिलों में ग्रामीण परिवारों को “जल जीवन मिशन” का लाभ देने के उद्देश्य से जल-प्रदान योजनाओं पर त्वरित गति से कार्य किए जा रहे हैं। मिशन की प्रगतिरत जल प्रदाय योजनाओं में जहाँ जल स्त्रोत हैं, वहाँ उनका समुचित उपयोग कर आसपास ग्रामीण परिवारों को पेयजल प्रदाय किया जायेगा। जिन ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्त्रोत नहीं वहाँ नये स्रोत निर्मित किये जायेंगे।

Related Articles

Back to top button