ब्रेकिंग
Madhya Pradesh News Today: कूनो के बाद गांधीसागर बना चीतों का नया ठिकाना; मुख्यमंत्री मोहन यादव ने द... Haryana Industrial CLU Rules: कम चौड़ाई वाले रास्तों की समस्या होगी दूर, जानिए सेल्फ-मेड पंचायती रास... Sonepat Crime News: बिजली निगम के कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, 2 लाख की रिश्वत लेते ALM गिरफ्ता... CIA Raid in Rewari: एसपी हेमेन्द्र मीणा के निर्देश पर अवैध तेल भंडारण पर छापा, एक शख्स हिरासत में और... Haryana News: संदीप सिंह यौन उत्पीड़न मामले में नया मोड़, अदालत में धारा 376/511 जोड़ने की याचिका पर... Haryana Crime News: घासेड़ा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, भारी मात्रा में हथियार औ... Sonepat Crime News: एसटीएफ ने एनएच-44 पर घेराबंदी कर दबोचे बदमाश, अवैध हथियार और कार बरामद Hooda Targets BJP Government: हरियाणा में कानून-व्यवस्था और घोटालों को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस ने ... Ambala Crime News: CIA-2 पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े कनेक्शन की हो र... Madhya Pradesh Politics: 'वन नेशन, वन प्लेटफॉर्म' के तहत MP विधानसभा होगी डिजिटल; विधायकों को मिला ट...
मध्यप्रदेश

उचित मूल्य दुकानों के संचालन को बेहतर बनाने प्राप्त सुझाव कार्य-योजना में होंगे शामिल

भोपाल : शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए प्राप्त सुझावों को कार्ययोजना में सम्मिलित किया जायेगा। यह निर्णय प्रदेश के नागरिकों को राशन वितरण की व्यवस्था संबंधी समिति की बैठक में लिया गया। सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया के विधानसभा के कार्यालय कक्ष में हुई बैठक में समिति के सदस्य खाद्य उपभोक्ता संरक्षण एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने सुझाव दिए।

बैठक में एक दुकान एक सेल्समेन और शासकीय उचित मूल्य दुकानों के रोजाना समय पर खुलने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के सुझाव दिए गए। साथ ही शासकीय उचित मूल्य दुकानों के भवन सुनिश्चित करने के सुझाव पर कार्य-योजना बनाने के लिए कहा गया। बैठक में प्रमुख सचिव सहकारिता श्री के.सी. गुप्ता, एम.डी. नागरिक आपूर्ति निगम श्री तरूण पिथोड़े, संचालक खाद्य श्री दीपक सक्सेना और सहकारिता आयुक्त श्री संजय गुप्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button