ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
धार्मिक

पंचाक्षर मंत्र से मिलता है मनचाहा फल  

सोमवार को आराधना करने से भगवान शिव प्रसन्‍न होते हैं। इस दिन पंचाक्षर मंत्र के जाप से आप मनचाहा फल पा सकते हैं।
शिव पूजन की विधि शिव कृपा से ही सांसारिक, मानसिक पीड़ा समाप्त हो पाती है और मनुष्य अपने जीवन काल में परब्रहम को प्राप्त कर पाता है। सोमवार को शिवशंकर का दिन माना जाता है, इसलिए श्रद्धाभाव से इसदिन उनका पूजन करें। इसके लिए सोमवार के दिन सूर्योदय से पूर्व स्नान करके और व्रत का संकल्प ले कर शिवालय में जाकर सबसे पहले शुद्ध जल से शिवलिंग का अभिषेक करें और इस मंत्र का जाप करे ऊं महाशिवाय सोमाय नम:। इसके बाद गाय का शुद्ध कच्चा दूध शिवलिंग पर अर्पित करें। ऐसा करने से मनुष्य के तन, मन, और धन से जुडी परेशानियां समाप्‍त हो जाती हैं। अब शिवलिंग पर शहद या गन्ने का रस चढ़ाये ऐसा करने पर नौकरी या व्यवसाय से जुड़ी सभी समस्यायें सुलझ सकती हैं। अब कपूर, गंध, पुष्प, धतूरे और भस्म से शिवजी का अभिषेक करे, अंत में शिव आरती करते हुए मनोकामना पूर्ति की दिल से प्रार्थना करें।
इन मंत्रों का करें जाप
उपरोक्‍त विधि से शिव पूजा अर्चना करने के बाद कुश के आसन पर विराजमान होकर रुद्राक्ष की माला लेकर इन चमत्कारी मंत्रों का जप करना विलक्षण सिद्धि व मनचाहे लाभ देने वाला होता है। सबसे पहले भगवान शंकर का पंचाक्षर मंत्र ऊं नमः शिवाय ही अमोघ एवं मोक्षदायी है, किंतु यदि कोई कठिन व्याधि या समस्या आ जाये तो श्रद्धापूर्वक ‘ऊं नमः शिवाय शुभं शुभं कुरू कुरू शिवाय नमः ऊं’ के मंत्र का एक लाख बार जाप करना चाहिए। यह बड़ी से बड़ी समस्या और बाधा को टाल देता है।

Related Articles

Back to top button