ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
मध्यप्रदेश

अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंदः इंदौर-अहमदाबाद हाइवे पर गैस की अवैध रिफिलिंग, गैस टैंकर सहित बड़ी मात्रा में खाली टंकी जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

धार। जिले के मंगोद के समीप इंदौर अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग 47 पर गैस की अवैध रिफिलिंग का मामला सामने आया है। रात के अंधेरे में मोबाइल की रोशनी में जुगाड़ का पाइप टैंकर में लगाकर गैस रिफिलिंग की जा रही थी। अमझेरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस अवैध कारोबार को पकड़ा है। ये लोग प्रतिदिन जगह बदल रहे थे इसकी भनक पुलिस को मिल गई थी। रात को हुई कार्रवाई के बाद पूरे जिले में अवैध धंधे करने वालो में हड़कंप मच गया है।

बता दें कि बीते दिनों धुलेट में नकली डीजल के टैंकर में आगजनी की घटना हो गई थी। इस अग्निकांड के बाद भी अवैध काम धंधा बंद नहीं हो रहा है। जानकारी के अनुसार हाइवे स्थित हातोद के केलादेवी ढाबे के समीप गैस टैंकर से पिक-अप लगाकर गैस रिफिलिंग की जा रही थी।अमझेरा पुलिस को इसकी जानकारी मिलते ही टीआई कमल सिंह पवार टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां पर अवैध रिफिलिंग की जा रही थी।

पिकअप वाहन के अंदर 30 खाली टंकी भरी थी। एक दो टंकी भर चुकी थी। टैंकर चालक अंधेरा का फायदा उठाकर भाग गया, जिसे राजगढ़ में घेराबंदी कर पकड़ लिया। पिक-अप चालक समेत एक अन्य युवक मौके से पकड़ा गया। दोनों वाहन को जब्त कर अमझेरा पुलिस थाने ले जया गया। टैंकर चालक पप्पू घीसालाल निवासी ब्यावरा राजगढ़ बताया गया है। पिकअप चालक उत्तम जगदीश शर्मा निवासी धार बताया गया है।

Related Articles

Back to top button