ब्रेकिंग
नेपाल की भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ से तबाही: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए सरकार ने ज... कांकेर में भालुओं का भीषण आतंक: घरों में घुस रहे जंगली भालू, एक दरवाजे में लग रहे 7 ताले; 5 साल में ... बिलासपुर-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू; रायपुर, दुर्ग, गोंदिया होकर चलेगी ट्रे... रायपुर सेंट्रल जेल: रक्षाबंधन पर बंदियों से मिल सकेंगी बहनें; 100 ग्राम मिठाई की अनुमति, मोबाइल-पर्स... रायपुर में ₹16 लाख के सरकारी राशन का गबन: जोरा में राशन दुकान संचालक टोपेश्वर साहू गिरफ्तार, 389 क्व... छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरणों की घोषणा: 82 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मिलेगा सम्मान मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति का मामला गरमाया: नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल को लिखा पत्र सागर-रीवा-शहडोल संभाग में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; टीकमगढ़ में नाले उफान पर, भोपाल में सीजन कोटे क... इंदौर में रेलवे में TTE बनवाने के नाम पर चूड़ी कारोबारी से ₹18.50 लाख की ठगी: पत्नी और ससुराल पक्ष प... इंदौर के गाड़ी अड्डा क्षेत्र में अचानक धंसी सड़क: वाल्मीकि बस्ती में हुआ 20 फीट गहरा गड्ढा, वाहन चाल...
देश

होली के दिन जुमे की नमाज का समय बदला, शब-ए-बारात को लेकर इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने दी ये सलाह

लखनऊ   इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने देश में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए मस्जिदों से शुक्रवार को होली के मद्देनजर जुमे की नमाज का वक्त बदल गया है। मौलानाओं ने लोगों से अपील करते हुए होली और शब-ए-बारात को लेकर सलाह दी है। इसके बाद लखनऊ में जामा मस्जिद ईदगाह, मस्जिद ऐशबाग, अकबरी गेट पर एक मीनारा मस्जिद, मस्जिद शाहमीना शाह और मस्जिद चौक जैसी कुछ प्रमुख मस्जिदों सहित कम से कम 22 मस्जिदों ने जुमे की नमाज का समय दोपहर 1.30 बजे के बाद कर दिया है।

इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया फरंगीमहल और लखनऊ ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि चूंकि होली, शब-ए-बारात और जुमा एक ही दिन पड़ रहा है, इसलिए देश की गंगा जमुनी तहजीब को ध्यान में रखते हुए शांति सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने मस्जिदों में जुमे की नमाज का समय आगे बढ़ाने की अपील की है और मुसलमानों को उस दिन अन्य मस्जिदों में जाने के बजाय अपने-अपने इलाके की मस्जिदों में नमाज अदा करने को कहा है  इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने उसी दिन शब-ए-बारात भी पड़ने के कारण मुसलमानों से कहा है कि वह होली खेलने का वक्त शाम पांच बजे समाप्त होने के बाद ही मस्जिदों और अपने प्रियजनों की कब्रों पर जाएं और आतिशबाजी न करें।

गौरतलब है कि चार वर्ष पहले भी कई पर्व एकसाथ पड़े थे और तब भी मौलवियों ने शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए जुमे की नमाज का समय बदल दिया था।

Related Articles

Back to top button