ब्रेकिंग
Raxaul News: भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध चीनी नागरिक गिरफ्तार, ई-रिक्शा से जा रहा था नेपाल, SSB ने दब... Telangana POCSO Case: पॉक्सो मामले में बंदी भगीरथ को झटका, हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद किया स... Bengal Politics: सॉल्ट लेक में टीएमसी दफ्तर से बरामद हुए कई आधार कार्ड, बीजेपी के ताला खोलने के बाद ... Ulhasnagar Crime News: उल्हासनगर में इंसानियत शर्मसार! मंदिर प्रवेश विवाद में महिलाओं के बाल काटे, च... Samba Narco Demolition: सांबा में ड्रग तस्करों के 'नार्को महलों' पर चला बुलडोजर, 60 करोड़ की 50 कनाल... Delhi Startup Scheme: दिल्ली में महिलाओं को स्टार्टअप के लिए मिलेगा ₹10 करोड़ का बिना गारंटी लोन, सी... Bharatmala Expressway Accident: बालोतरा में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर पलटी स्कॉर्पियो, गुजरात के 3 श्... केरल शपथ ग्रहण: सीएम वी डी सतीशन के साथ 20 मंत्री भी लेंगे शपथ; राहुल, प्रियंका और खरगे रहेंगे मौजूद CBSE 12th Result: सीबीएसई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) विवाद पर शिक्षा सचिव संजय कुमार का बड़ा बयान, फी... Jamui Viral News: जमुई में बुढ़ापे के अकेलेपन से तंग आकर 65 के बुजुर्ग और 62 की महिला ने मंदिर में र...
मध्यप्रदेश

सीएम शिवराज ने होलिका दहन के लिए खरीदा गो-काष्ठ, नागरिकों से किया लकड़ी का उपयोग न करने का आग्रह

भोपाल।  सीएम शिवराज सिंह चौहान ने होलिका दहन के लिए भोपाल के माता मंदिर स्थित प्लेटिनम प्लाजा के सामने से गो-काष्ठ की खरीदारी की। सीएम शिवराज ने नागरिकों से होलिका दहन में लकड़ियों के स्थान पर गो-काष्ठ का उपयोग करने का आग्रह किया। सीएम शिवराज ने कहा कि आज होलिका दहन होगा। बुराई पर अच्छाई की जीत का यह पर्व है। अंतत: बुराई पराजित होती है। आनंद के वातावरण में खूब उत्साह से होली मनाइये, लेकिन आपसे आग्रह है कि होलिका दहन के लिए गो-गाष्ठ का उपयोग कीजिए। संकल्प लीजिए कि अब वृक्षों को नहीं काटेंगे व होलिका दहन गो-काष्ठ से करेंगे।

इसके पहले कल बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि होली उत्साह, उमंग से मनाएं पर शालीनता के साथ। उन्होंने कहा कि होली सिर्फ गौ-काष्ठ से जलाएं। मैं भी गो-काष्ठ से ही जलाऊंगा। पेड़ नहीं काटना है, पेड़ तो लगाना है। उन्होंने गांव-शहर को स्वच्छ रखें ताकि प्रदेश नंबर एक पर आ जाए। गौरव दिवस मनाने की अपील करते हुए कहा कि अपने गांव-शहर के लिए कुछ न कुछ जरूर करें। चौहान ने होली की शुभकामनाएं, भगोरिया की राम-राम, रंगपंचमी की बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो साल से कोरोना के कारण हम होली नहीं मना पाए थे, पर अब कोरोना नियंत्रण में है। प्रदेश का माहौल उत्साह और आनंद से भरा हुआ है। इसलिए होली पूरे उत्साह, आनंद के साथ मनाइए। सभी गिले-शिकवे भूल जाइए। कहीं दिलों में दीवार हो, तो तोड़ दीजिए। बच्चे स्कूल जा रहे हैं। पढ़ाई कर रहे हैं। परीक्षाएं हो रही हैं। सब ठीक है इसलिए होली भी पूरे उत्साह से मनाएं।

Related Articles

Back to top button