ब्रेकिंग
Guna News Today: कूनो नदी के पुनर्जीवन और उद्गम स्थल के संरक्षण का सिंधिया ने लिया जायजा; कार्यकर्ता... Train Viral News Today: बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी धौंस; लड़की ने की झूठे केस की कोशिश, कैम... Mumbai BMW Accident Video: 120 Km/h की रफ्तार से हवा में उड़ी BMW; मुंबई कोस्टल रोड हादसे का सीसीटीव... BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में ... UP ATS Action in Varanasi: रामनगर में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट पर... Uttar Pradesh Police Model: लखनऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी- आज कोई बेटी को परेशान करने की हिम्मत नही... Uttar Pradesh Crime & Accident News: सरकारी नौकरी के सपने ने ली इंजीनियर की जान, पिता बोले- बेटे ने ... Mumbai Kalachowki Accident: मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान बड़ा हादसा; पेयजल स्टॉल में करंट लगने से 8 ... Vrindavan News Today: रमणरेती क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू; आश्रम की रेलिंग टूटने से घायल ... Mumbai BMW Flyover Accident: मरीन ड्राइव कोस्टल रोड पर तड़के 5 बजे भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी ...
मनोरंजन

पहले पार्ट की सस्ती कॉपी है टाइगर-तारा की फिल्म, नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी दिखे फीके

टाइगर श्रॉफ की मच अवेटेड फिल्म हीरोपंती 2 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। हीरोपंती के सुपरहिट होने के कुछ महीने बाद ही इस फिल्म की चर्चा शुरू हो गई थी और लम्बे समय से फैन्स इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे। लोगों का इंतजार अब खत्म होने को है। फिल्म के दूसरे पार्ट में टाइगर श्रॉफ के अपोजिट एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अहम रोल निभाया है। हीरोपंती 2 का डायरेक्शन अहमद खान ने किया है। सिनेमाघरों में यह फिल्म 29 अप्रैल 2022 को दस्तक देने के लिए तैयार हैं।

 ट्रेलर में दिखा ताबड़तोड़ एक्शन सीन – अब जानते हैं कि हीरोपंती 2 का ट्रेलर आखिर में है कैसा? अगर आप बहुत सारी उम्मीद लगाकर बैठे थे तो निराश ही होंगे। फिल्म में टाइगर श्रॉफ ताबड़तोड़ एक्शन सीन करते दिखेंगे, लेकिन पहले पार्ट वाला चॉर्म गायब सा दिख रहा है। ट्रेलर में तारा सुतारिया की पहली झलक से ही आप समझ जाएंगे कि इस बार पर्दे पर वह पहले से भी ज्यादा कमजोर रोल में दिखने वाली हैं। आगे आप सोचेंगे कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी तो फिल्म को अपनी दमदार अदाकारी से बचा ही लेंगे, लेकिन यहां पर भी आप मायूस ही होंगे। ट्रेलर से साफ पता चल रहा है कि फिल्म के ज्यादातर डायलॉग काफी कमजोर लिखे गए हैं।

अजय देवगन से भिड़ेंगे टाइगर – हीरोपंती 2 के साथ ही टाइगर श्रॉफ और अजय देवगन बॉक्स ऑफिस पर पहली बार एक-दूसरे से टकराने वाले हैं। 29 अप्रैल को ही अजय देवगन की नई फिल्म रनवे 34 भी रिलीज होने वाली है। बीते दिनों ही इस फिल्म का टीजर सामने आया है, जिसे लोगों ने मिला-जुला रिस्पॉन्स दिया है। इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह  और अमिताभ बच्चन अहम रोल में नजर आने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button