ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
छत्तीसगढ़

होलिका दहन से पहले बिलासपुर का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

होलिका दहन से पहले बिलासपुर गर्म हो चुका है। अधिकतम तापमान एक दिन पहले 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। गुरुवार सुबह से धूप ने सभी बेहाल कर दिया है। माना जा रहा है कि मार्च इस बार पहले से ज्यादा तपेगा। मौसम विभाग ने पहले ही तेज गर्मी को लेकर चेतावनी जारी किया है। प्रदेश में हवा की दिशा उत्तर पश्चिम हो चुकी है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृध्दि का ट्रेंड रहने की संभावना है, परंतु विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। चूंकि 18 मार्च को दक्षिण छग में दक्षिण से हवा आने की सम्भावना है, इसके कारण दक्षिण छग में 18 मार्च को तापमान में गिरावट हो सकता है । जबकि उत्तर छग में उत्तर पश्चिम से हवा का आगमन जारी रहने के कारण अधिकतम तापमान में वृद्धि का ट्रेंड भी जारी रहने की सम्भावना है।

प्रदेश में लगभग सभी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान, सामान्य अधिकतम तापमान से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है । इसलिए यहां अभी लू जैसे स्थिति निर्मित हो सकता है। बता दें कि 10 वर्षों के भीतर 31 मार्च 2017 को बिलासपुर सबसे गर्म था। अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। यही स्थिति रही तो जल्द यह रिकार्ड टूट जाएगा। मौसम में होने वाले इस बदलाव को लेकर बिलासपुर नगर निगम समेत स्वास्थ्य अमला भी सतर्क है।

Related Articles

Back to top button