ब्रेकिंग
लाडवा में बोले CM नायब सिंह सैनी—'सरकारी दफ्तरों के चक्करों से मिली राहत, गरीबों के द्वार पहुंच रही ... 'आंदोलन के पहले ही दिन इस्तीफा देना चाहते थे धर्मेंद्र प्रधान', इंदौर में बोले कैबिनेट मंत्री कैलाश ... उर्मिला सैनी हत्याकांड में नया मोड़: गंजबासौदा में बिना सिर वाले धड़ के बाद अब मिला मानव सिर, पुलिस ... एमपी में मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के नियमों में बड़ा बदलाव, अब न्यूनतम 70% अंक वाले टॉपर ही होंगे पा... Indore Jalud Solar Plant Capacity Expansion: इंदौर नगर निगम की बड़ी तैयारी! जलूद सोलर प्लांट की क्षम... इंदौर के चंदन नगर में दर्दनाक हादसा, हाथी को गुड़ खिला रहे ऑटो चालक को हाथी ने कुचला; हुई मौत पन्ना में 3 माह की मासूम बच्ची की संदिग्ध मौत, परिजनों ने टीकाकरण में लापरवाही का लगाया गंभीर आरोप ओंकारेश्वर हादसे पर सीएम मोहन यादव का सख्त रुख, बोले—'लापरवाह अधिकारी होंगे निलंबित, दोषी पाए जाने प... निवाड़ी में 4 दिन से लापता युवक की कुएं में मिली लाश, कॉल डिटेल और खरोंच के निशानों से सुलझी हत्याका... इंदौर के खजराना में ICICI बैंक की महिला कर्मचारी का जला हुआ शव मिला, इलाके में फैली सनसनी
छत्तीसगढ़

फिल्म ‘द कश्मीरी फाइल्स’ को देखकर बोले सीएम भूपेश बघेल- फिल्म में दिखाया गया आधा सच

पूरे देश में फिल्म ‘द कश्मीरी फाइल्स’ खूब सुर्खियों में बनी हुई है। भारी संख्या में लोग इस फिल्म को सिनेमा हॉल में देखने जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर इसको लेकर सियासी गलियों का पारा भी चढ़ा हुआ है। इस दौरान बुधवार को छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल  भी ये फिल्म देखने पहुंचे। उसके साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत भी मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस विधायक शिव कुमार डहरिया, मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, विधायक प्रमोद शर्मा, शकुंतला साहू, कुलदीप जुनेजा और सत्यनारायण शर्मा भी मौजूद थे। इसके अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्तायों ने भी ये फिल्म देखी है।

फिल्म देखने के बाद सीएम ने कहा, ‘अभी “कश्मीर फाइल्स” देखकर लौटा हूँ। फिल्म में दिखाया गया है कि भाजपा के सहयोग से चल रही सरकार ने कश्मीरी पंडितों को रोकने का प्रयास नहीं किया था, बल्कि उन्हें जाने को कहा गया था। वहां सेना नहीं भेजी गयी। पूर्व प्रधानमंत्री स्व। राजीव गांधी ने जब लोकसभा का घेराव किया, तब सेना भेजी गई थी’ भूपेश बघेल ने कहा कि ‘कश्मीर फाइल्स’ फिल्म में कोई संदेश नहीं है, सब आधा अधूरा है। उन्होंने कहा केवल हिंसा दिखाने की कोशिश है। भाजपा वालों के सामने खड़े हो जाओ, तो भाग जाते हैं। भाजपा का कोई व्यक्ति फिल्म देखने नहीं आया।’फ़िल्म में आधा सच दिखाया गया है। फ़िल्म में एक हिस्सा दिखाया जाना उचित नहीं है। ये इसके माध्यम से राजनीति करना चाहते हैं और 2024 की तरफ़ जाना चाहते हैं, तो यह बहुत ग़लत दिशा में देश को ले जाने वाली बात है।

Related Articles

Back to top button