ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
उत्तरप्रदेश

कुकर्म का भेद खुलने के डर से मासूम को मार डाला

गाजियाबाद । गाजियाबाद के कविनगर के लालकुआं इलाके में पड़ोसी के साढ़े पांच साल के इकलौते बेटे की हत्या से पहले युवक ने उसके साथ गलत हरकत की थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह घर के बाहर खेल रहे मासूम को चीज दिलाने के बहाने से सुनसान इलाके में ले गया था और उसके साथ कुकर्म किया था। भेद खुलने के डर से उसने बच्चे की हत्या कर दी थी। कविनगर एसएचओ आनंद प्रकाश मिश्र का कहना है कि थाना सरधना, मेरठ के गांव कपसाड़ निवासी व्यक्ति लालकुआं इलाके में किराये पर रहकर एक कंपनी में नौकरी करता है। करीब तीन माह पहले उसने गांव के ही एक युवक को भी नौकरी लगवाने के लिए अपने पास बुलाया था। कंपनी में नौकरी लगने के बाद आरोपी भी पास में ही किराये पर रहने लगा था। रविवार शाम करीब सवा छह बजे मासूम घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान आरोपी राहुल कश्यप शराब पीकर पहुंचा और बच्चे को दस रुपये थमाकर चीज दिलाने के बहाने बम्बैटा और शौर्यपुरम के जंगल में ले गया। वहां राहुल ने बच्चे के साथ गलत हरकत की और फिर भेद खुलने के डर से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद राहुल बच्चे का शव झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया था।  बच्चे के माता-पिता रविवार देर रात तक अपने इकलौते बेटे की सलामती की दुआ करते रहे, लेकिन जब बेटे की हत्या का पता चला तो माता-पिता दहाड़ें मारकर रोने लगे। बेटे के शव को कलेजे से लगाकर मां बिलख-बिलख कर रो रही थी। इसी दौरान वह कई बार बेसुध भी हो गई। बिलखते मां-बाप ने बताया कि शादी के बाद 15 वर्षों की मन्नतों के बाद उन्हें औलाद का सुख नसीब हुआ था। उन्हें जरा भी अंदेशा नहीं था कि जिस व्यक्ति को उन्होंने रोजगार के लिए बुलाया, वही उनसे उनकी इकलौती संतान छीन लेगा। पुलिस के मुताबिक, बच्चे के लापता होने के बाद माता-पिता ने उसकी तलाश की। घंटों खाक छानने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगने पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो उसमें राहुल बच्चे को ले जाता हुआ दिखा। इसके बाद पुलिस ने कॉम्बिंग कर राहुल को दबोच लिया। पूछताछ करने पर उसने पुलिस को गुमराह करने की काफी कोशिश की, लेकिन जब उसे कैमरे की फुटेज दिखाई तो वह टूट गया। इसके बाद उसने बच्चे की हत्या की बात कबूल कर ली।

Related Articles

Back to top button